40+ Indira Gandhi Famous Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल विचार

Indira Gandhi Famous Quotes in Hindi - इंदिरा गांधी के अनमोल विचार / मेरे प्रिय दोस्तों, कैसे हैं आप सब लोग। आज के इस पोस्ट मे हम पढ़ेंगे Indira Gandhi Best Quotes in Hindi यानि इंदिरा गांधी के अनमोल विचार।

{tocify} $title={Table of Contents}

Indira Gandhi's Famous Quotes In Hindi

40+ Indira Gandhi Famous Quotes in Hindi | इंदिरा गांधी के अनमोल विचार

दोस्तों, इन्दिरा गाँधी स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला एवं अभी तक की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही हैं। वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इन्दिरा गाँधी की पहचान भारत ही नहीं पुरे विश्व में एक सशक्त राजनैतिक नेता के रूप में थी। यही कारण है की उन्हें लौह महिला (Iron Lady) के नाम से भी जाना जाता हैं। 

दोस्तों इंदिरा गाँधी ने अपने इस एतेहासिक जीवन में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक बातें कहीं है जिसे पढ़ कर हम सब प्रेरणा हासिल कर सकते हैं। इसीलिए आज के इस लेख मे हम सब जानने वाले हैं, इंदिरा गाँधी के अनमोल विचार (Indira Gandhi Quotes in Hindi).लेकिन सबसे पहले आईये जानते हैं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के जीवन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। 

इंदिरा गांधी के बारे में कुछ जरुरी जानकारियां

इन्दिरा गाँधी का जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका "गांधी" उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। इनका मोहनदास करमचंद गाँधी से न तो खून का और न ही शादी के द्वारा कोई रिश्ता था। इनके दादा मोतीलाल नेहरू एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे और पिता जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी रहे।

प्रारम्भिक शिक्षा  की शुरुआत घर से ही शुरू हुयी। उसके बाद 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, इंदिरा गाँधी ने शान्तिनिकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा बनाया गया विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। यहीं पर रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे "प्रियदर्शिनी" नाम दिया था। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए इंग्लैंड गईं और Oxford University की प्रवेश परीक्षा में बैठीं, लेकिन यह उस प्रवेश परीक्षा में सफल नहीं हो पाई और फिर ब्रिस्टल के बैडमिंटन स्कूल में कुछ महीने बिताने के बाद, 1937 में फिर से oxford university की परीक्षा दी। अपने दूसरे प्रयास में इंदिरा गाँधी सफल हो गयी और  सोमरविल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया। 

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में इनकी अक्सर फिरोज़ गाँधी से मुलाकात होती रहती थी, जिन्हे यह अपने शहर इलाहाबाद से ही जानती थीं। फिरोज़ गाँधी लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में अध्ययन कर रहे थे। आखिर में 16 मार्च 1942 को आनंद भवन, इलाहाबाद में एक निजी आदि धर्म ब्रह्म-वैदिक समारोह में इंदिरा का  विवाह फिरोज़ से हुआ और तब से इनके नाम के आगे "गाँधी" उपनाम जुड़ गया।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढाई पूरी करने के बाद वर्ष 1941 में वे भारत वापस आ गयीं और भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में हिस्सा लिया। इस दौरान वह जेल भी गयी। भारत को आज़ादी मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू पहले प्रधानमंत्री बने। इस दौरान इंदिरा गाँधी गैरसरकारी तौर पर एक निजी सहायक के रूप में अपने पिता और प्रधानमंत्री की सेवा में रहीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद सन् 1964 में उनकी नियुक्ति एक राज्यसभा सदस्य के रूप में हुई। इसके बाद वे लालबहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण मत्री बनीं।

लालबहादुर शास्त्री के अचानक निधन के बाद तत्कालीन काँग्रेस पार्टी अध्यक्ष के. कामराज इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक रहे। इंदिरा गाँधी ने शीघ्र ही चुनाव जीतने के साथ-साथ जल्द ही बहुत लोकप्रिय हो गयी और अपने विरोधियों के ऊपर हावी होने की योग्यता दर्शायी। उन्होंने अच्छी आर्थिक नीतियाँ लायीं और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा दिया। 

1971 के भारत-पाक युद्ध में एक निर्णायक और महत्पूर्ण जीत के बाद की अवधि में अस्थिरता की स्थिती में उन्होंने सन् 1975 में आपातकाल लागू किया। उसके बाद 1977 के आम चुनाव में पहली बार हार का सामना किया। लेकिन सन् 1980 में फिर से सत्ता में लौटने के बाद वह अधिकतर पंजाब के अलगाववादियों के साथ बढ़ते हुए द्वंद्व में उलझी रहीं जिसमे आगे चलकर सन् 1984 में अपने ही अंगरक्षकों द्वारा उनकी राजनैतिक हत्या हुई।

यहाँ तक अर्टिकले पढ़ने के बाद आप इंदिरा गांधी के जीवन के बारे में बहुत सी बातें जान गए होंगे। आईये अब पढ़ते हैं Indira Gandhi Quotes in Hindi यानी इंदिरा गांधी के अनमोल विचार। उम्मीद है Indira Gandhi Quotes in Hindi आप को पसंद आयेगी।

Indira Gandhi Famous Quotes in Hindi - इंदिरा गांधी के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार। 

Best Quotes in Hindi by Prime Minister Indira Gandhi– 1 to 10

Quote 1:

प्रश्न करने का अधिकार मानव प्रगति का आधार है।


Quote 2:

कभी भी किसी दीवार को तब तक ना गिराओ, जब तक आपको ये पता ना हो कि यह किस काम के लिए खड़ी की गई थी।


Quote 3:

यह कभी मत भूलों कि जब हम चुप हैं, तो हम एक हैं और जब हम बात करते हैं तो हम दो हैं।


Quote 4:

एक देश की ताकत, अंततः इस बात में निहित है कि वो खुद क्या कर सकता है, इसमें नहीं कि वो औरों से क्या उधार ले सकता है।


Quote 5:

अपने आप को खोजने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि आप अपने आप को दूसरों की सेवा और समर्पण में खो दें।


Quote 6:

वहां प्रेम नहीं है जहां इच्छा नहीं है।


Quote 7:

डरपोक लोग एक दिन धरती पर कब्ज़ा जरुर कर सकते है लेकिन शीर्षक पर कब्ज़ा नही कर सकते।


Quote 8:

आपको किसी भी क्रिया के मध्य में रहना चाहिये और प्रतिक्रिया देते समय जोश से भरा हुआ होना चाहिये।


Quote 9:

शहादत कुछ ख़त्म नहीं करती, वो महज़ शुरआत है।


Quote 10:

मेरे सभी खेल राजनीतिक खेल होते थे, मैं जोन ऑफ आर्क की तरह थी, मुझे हमेशा दांव पर लगा दिया जाता था।


Best Hindi Quotes by Indira Gandhi - 11 to 20

Quote 11:

जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं, आप किसी न किसी को डिस्टर्ब करते हैं।


Quote 12:

जब आप एक योजना को छोटे छोटे चरणों में बाँट देंगे, तो आप पहला कदम तुरंत ही उठा सकते हैं।


Quote 13:

भारत में कोई राजनेता इतना साहसी नहीं है कि वो लोगों को यह समझाने का प्रयास कर सके कि गायों को खाया जा सकता है।


Quote 14:

जिंदगी का उद्देश्य विश्वास करना, उम्मीद करना और चेष्टा करना है।


Quote 15:

एक देश की शक्ति इससे नही आंकी जाती की उसने दुसरे देशो से क्या उधर लिया है बल्कि इससे आंकी जाती है एक देश ने खुद का प्राप्त किया है।

 

Quote 16:

साहस के बगैर आप कोई अच्छा काम नहीं कर सकते हैं।


Quote 17:

कभी मत भूलों कि जब हम चुप हैं, तो हम एक हैं और जब हम बात करते हैं तो हम दो हैं।


Quote 18:

क्षमा वीरों का गुण है।


Quote 19:

हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में ताकत का प्रतीक एक महिला है – शक्ति की देवी।


Quote 20:

मेरे दादा जी ने एक बार मुझसे कहा था कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। पहले वो जो काम करते हैं और दूसरे वो जो श्रेय लेते हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि पहले समूह में रहने की कोशिश करो, वहां बहुत कम प्रतिस्पर्धा है। 


इंदिरा गांधी के अनमोल विचार - 21 to 30

Quote 21:

आपको आराम के समय किर्याशील रहना चाहिए और आपको गतिविधि के समय स्थिर रहना सीख लेना चाहिए।


Quote 22:

उन मंत्रियों से सावधान रहना चाहिए जो, बिना पैसों के कुछ नहीं कर सकते, और  उनसे भी जो पैसे लेकर कुछ भी करने की इच्छा रखते  हैं।


Quote 23:

अगर मैं एक हिंसक मौत मरती हूँ, जैसा की कुछ लोग डर रहे हैं और कुछ षड्यंत्र कर रहे हैं, मुझे पता है कि हिंसा हत्यारों के विचार और कर्म में होगी, मेरे मरने में नहीं।


Quote 24:

हाथों को पहले साफ़ करके आप हाथ मिला सकते हो। 


Quote 25:

मैं दुनिया को टुकड़ों में देखना पसंद नहीं करती हूं। हम एक दुनिया हैं। 


Quote 26:

मेरे पिता एक राजनीतिक व्यक्ति और संत थे लेकिन मैं केवल एक राजनैतिक औरत हूँ।


Quote 27:

जब कभी भी आप एक कदम आगे बढाओगे तो आपके रास्ते में मुश्किलें तो आयेंगी ही।


Quote 28:

लोग अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं, पर अधिकारों को याद रखते हैं।


Quote 29:

संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है, पूरा प्रयास पूर्ण विजय है।


Quote 30:

आप बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते।


Indira Gandhi Quotes in Hindi- 31 to 40

Quote 31:

एक राष्ट्र की शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता में है, दूसरों से उधार लेकर पर काम चलाने में नहीं।


Quote 32:

अपने आप को खोजने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि, आप अपने आप को दूसरों की सेवा में खो दें।


Quote 33:

प्रसन्नता दिमाग की एक अवस्था है। मेरा मानना है कि आप हमेशा खुश नहीं रह सकते हैं। कोई आदमी एक चीज को लेकर प्रसन्न हो सकता है लेकिन अन्य चीजों से नहीं।


Quote 34:

जो अपने देश की सेवा करते हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।


Quote 35:

क्रोध कभी बिना तर्क के नहीं होता, लेकिन कभी -कभार ही एक अच्छे तर्क के साथ।


Quote 36:

अगर देश की सेवा करते-करते मेरी मौत भी हो जाये तो, मुझे गर्व महसूस होगा. मेरे खून की हर एक-एक बूँद, देश के विकास और इसे मजबूत बनाने में  एहम योगदान देगी।


Quote 37:

शहीद होने से कुछ खत्म नहीं होता, ये तो एक शुरुआत है।


Quote 38:

आपको आराम के समय क्रियाशील रहना चाहिए और आपको गतिविधि के समय स्थिर रहना सीख लेना चाहिए।


Quote 39:

प्रश्न पूछने की ताकत सभी मनुष्यों का जन्मसिद्ध अधिकार है।


Quote 40:

देशों के बीच के शांति, व्‍यक्तियों के बीच प्‍यार की ठोस बुनियाद पर टिकी होती है।


Indira Gandhi quotes in Hindi - इंदिरा गांधी के अनमोल विचार से संबंधित अन्य सुविचार


प्रिय दोस्तों, ये थे इंदिरा गांधी के प्रेरणादायक विचार। मुझें उम्मीद है की आपको Indira Gandhi Famous Quotes in Hindi - इंदिरा गांधी के अनमोल विचार पढ़कर अच्छा लगा होगा और आपको प्रेरित किया होगा। 

Comment मे बताईये की इनमे से कौन सा quotes आपको सबसे अच्छा लगा और सबसे ज्यादा प्रेरित किया। 

यदि आपको आज के इस पोस्ट Indira Gandhi Best Quotes in Hindi - इंदिरा गांधी  के अनमोल विचार से संबंधित कोई समस्या या सुझाव है तो comment मे जरूर लिखे, और इंदिरा गांधी के अनमोल विचार को अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले। 

All the Best!

Post a Comment

Previous Post Next Post