Bill Gates Quotes In Hindi - 51 Best Bill Gates Thoughts in Hindi

Bill Gates Quotes in Hindi - बिल गेट्स के अनमोल विचार / मेरे प्रिय दोस्तों, कैसे हैं आप सब लोग। आज के इस पोस्ट मे हम पढ़ेंगे Bill Gates Quotes in Hindi यानि बिल गेट्स के अनमोल विचार।


{tocify} $title={Table of Contents}


Best Bill Gates Quotes In Hindi for Success

Bill Gates Quotes In Hindi - 51 Best Bill Gates Thoughts in Hindi
Bill Gates Quotes In Hindi


बिल गेट्स ने अपने जीवन मे बहुत सारी अच्छी अच्छी बातें कही है, जिसे पढ़ कर हम सब प्रेरणा हासिल कर सकते हैं।


इसीलिए आज के इस लेख मे हम सब जानने वाले हैं, Bill Gates के अनमोल विचार (Bill Gates Thoughts in Hindi). लेकिन उससे पहले आईये जानते हैं Bill Gates के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। 


Information about Bill Gates in Hindi - Bill Gates Thoughts in Hindi


यदि आप गरीब परिवार में जन्मे हैं, तो यह आपकी गलती नहीं है। लेकिन यदि आप गरीब रहकर ही मर जाते हैं, तो यह आपकी गलती है।।


ऐसा कहना है इस दुनिया के सबसे अमीर इंसान बिल गेट्स का, जो अपनी सच्ची लगन और मेहनत के बल पर इस मुकाम पर आ पहुंचे हैं कि अगर वह इस विश्व में अपना एक अलग देश बनाएं तो भी वह दुनिया का 37 वां सबसे अमीर देश होगा। 


बिल गेट्स प्रत्येक दिन लगभग 102 करोड़ रुपए कमाते हैं। कहा जाता है कि बिल गेट्स अगर पूरी दुनिया में हर व्यक्ति को अपनी संपत्ति का बराबर बराबर रुपया बांटे तो हर एक के हिस्से में करीब ₹5000 आएंगे। 


बिल गेट्स का वास्तविक नाम विलियम हेनरी गेट्स है। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था। बिल गेट्स के पिता विलियम एच गेट्स थे, जो कि एक मशहूर वकील हुआ करते थे। 


उनके माता-पिता उनके लिए Law मे कैरियर बनाने का सपना लेकर बैठे थे। लेकिन बिल गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग भाषाओं में बहुत ज्यादा रुचि थी। 


उनकी प्रारंभिक शिक्षा Lakeside school में हुई। Lakeside School में विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखने और उसे और अधिक जानने के लिए स्कूल की तरफ से कंप्यूटर दे दिया गया। 


जिसके कारण बिल गेट्स को कंप्यूटर में रुचि और बढ़ने लगी। बिल को कंप्यूटर सीखने से ज्यादा यह जानने की रुचि थी कि यह काम कैसे करता है। 


कुछ साल कंप्यूटर की जानकारी होने के बाद उन्होंने 13 साल की उम्र में बेसिक कंप्यूटर की भाषा में एक tic-tac-toe नाम का प्रोग्राम बनाया जो कि एक तरह का गेम था। इसमे खास बात यह थी कि कोई भी व्यक्ति उस गेम को कंप्यूटर के साथ खेल सकता था। मतलब उस गेम को खेलने के लिए दो लोगों की आवश्यकता नहीं थी। 


Schooling के समय ही बिल गेट्स की मुलाकात पॉल एलन से हुई, जो उनसे 2 साल सीनियर थे। अपनी कंप्यूटर की मिलती धारनाओं, भावनाओं और विचारों की वजह से दोनों अच्छे दोस्त बन गए।


लेकिन दूसरी तरफ उनके स्वभाव बिल्कुल भी नहीं मिला करते थे। पॉल एलन बहुत ही शर्मीले और शांत स्वभाव के थे। लेकिन बिल गेट्स उनके विपरीत चंचल स्वभाव के थे। 


बिल गेट्स के स्कूल वालों ने उन्हें और उनके दोस्त एलन को कंप्यूटर लैब में जाने का रोग लगा दिया था, क्योंकि वे दोनों कंप्यूटर सीखने के वक्त के अलावा अपनी पढ़ाई छोड़ कर सारा वक्त लैब में बिताते थे और कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ किया करते थे। 


बाद में दोनों को फिर से इस शर्त पर lab में आने की इजाजत मिल गई कि वे प्रोग्राम्स में error निकालेंगे। 


इसी समय गेट्स ने एक और सॉफ्टवेयर प्रोग्राम बनाया जो स्कूल के टाइम टेबल शेड्यूल में काम आता था। 


1970 में 15 साल की उम्र में ही बिल गेट्स और एलेन ने मिलकर एक प्रोग्राम बनाया जो शहर के ट्रैफिक पैटर्न पर नजर रखता था। उन्हें इस प्रोग्राम के लिए $20000 मिले, जो इनकी पहली कमाई थी। 


1973 में वह lakeside school से पास हुए। उसके बाद हावर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडमिशन ले लिया। लेकिन बिल गेट्स ने 1975 में बिना ग्रेजुएशन किए ही कॉलेज छोड़ दी और अपने कंपनी की तरफ ध्यान देने लगे। 


26 नवंबर 1976 को उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और देखते ही देखते कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की दुनिया में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर लिया। 


बिल गेट्स की संपत्ति में भी उनके बच्चों का कोई हक नहीं होगा। बिल कहते हैं कि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे, लेकिन कमाई के लिए उन्हें अपने रास्ते खुद निकालने होंगे। 


गेट्स को बचपन से ही लोगों की मदद करना अच्छा लगता था और आज वह गरीबों व जरूरतमंदों की मदद के लिए हर साल करोड़ों रुपया दान कर देते हैं। 


गेट्स ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उनका हमेशा से ही यही मानना था कि गलतियां तो सभी से होती हैं लेकिन उन गलतियों को सुधारने का जो प्रयास करें वही जीवन में सफल हो पाता है। 


यहाँ तक अर्टिकले पढ़ने के बाद आप बिल गेट्स के बारे मे बहुत सारी बातें जान गए होंगे। आईये अब जानते हैं Bill Gates Quotes in Hindi यानी बिल गेट्स के अनमोल विचार। उम्मीद है Bill Gates Thoughts in Hindi आप को पसंद आयेगी। 


Bill Gates Quotes in Hindi - बिल गेट्स के अनमोल विचार


दोस्तों आईये अब बिल गेट्स के अनमोल विचार (Bill Gates Quotes in Hindi) को एक एक करके पढ़ते हैं। और Bill Gates thoughts in Hindi से प्रेरणा लेते है। 


Bill Gates Motivational Quotes In Hindi (1 to 10) 


Quote 1:

चाहे आपमें कितनी भी योग्यता क्यों न हो, केवल एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं। 

~बिल गेट्स


Quote 2:

आपके सबसे असंतुष्ट ग्राहक आपके सीखने का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं।

~बिल गेट्स


Quote 3:

अपने आप की तुलना किसी से मत करो, यदि आप ऐसा कर रहे है तो आप स्वयं अपनी बेइज़्ज़ती कर रहे है।

~बिल गेट्स  


Quote 4:

सफलता एक घटिया शिक्षक है। यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते।

~बिल गेट्स


Quote 5:

जब आपके हाथ में पैसा होता है तो केवल आप भूलते है की आप कौन है लेकिन जब आपके हाथ खाली होते है तो सम्पूर्ण संसार भूल जाता है की आप कौन है।

~बिल गेट्स


Quote 6:

सफलता की खुशियां मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।

~बिल गेट्स


Quote 7:

हमें अपने पैर पर खड़े रहने के लिए गूगल बिंग जैसे ब्रांड से प्रेरणा लेते हैं।

~बिल गेट्स


Quote 8:

यदि आप गरीब जन्मे है तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन यदि आप गरीब मरते है तो यह आपकी गलती है।

~बिल गेट्स


Quote 9:

यह सही हैं की सफलता का जश्न आप मनाये पर अपने पुराने बुरे समय को याद रखते हुए।

~बिल गेट्स


Quote 10:

जीवन न्याययुक्त नहीं है, इसकी आदत डाल लीजिये।

~बिल गेट्स


Bill Gates Best Quotes In Hindi (11 to 20) 


Quote 11:

मैं एक कठिन काम को करने के लिए एक आलसी इंसान को चुनुंगा क्योकि आलसी इंसान उस काम को करने का एक आसान तरीका खोज लेगा।

~बिल गेट्स


Quote 12:

अगर मैं पहले से कोई अंतिम लक्ष्य बना के चलता तो क्या आपको नहीं लगता है कि मैं उसे सालों पहले पूरा कर चुका होता।

~बिल गेट्स


Quote 13:

बेवकूफ बनकरखुश रहिये और इसकी पूरी उम्मीद हैं की आप अंत में सफलता प्राप्त करेंगे।

~बिल गेट्स


Quote 14:

निसंदेह मेरे बच्चों के पास कम्प्यूटर होगा लेकिन पहली चीज़ जो वो प्राप्त करेंगे वो बुक्स (पुस्तकें) होगी।

~बिल गेट्स


Quote 15:

जीवन सेमेस्टर में विभाजित नहीं है। आपको गर्मियों में छुट्टी नहीं मिलती है और कुछ नियोक्ता आपको अपने आप को खोजने में मदद करने में रुचि रखते हैं।

~बिल गेट्स


Quote 16:

यदि   जनरल मोटर्स कम्प्यूटर  इंडस्ट्री  के  हिसाब  से  अपनी  टेक्नोलॉजी  का  विकास  करता  तो  आज  हम  $25 की  कार  चला  रहे  होते  जो  1000 माईल्स पर गैलन के  हिसाब  से  चलती।

~बिल गेट्स


Quote 17:

अगर आप अच्छा नहीं बना सकते तो कम- से- कम ऐसा तो कीजिए कि वह अच्छा दिखे।

~बिल गेट्स


Quote 18:

अगर हम अगली सदी की तरफ देखें तो लीडर वो होंगे जो दूसरों को शशक्त बना सकें।

~बिल गेट्स


Quote 19:

एक अच्छा पेशेवर इंजीनियर बनने के लिए आपको अपनी परीक्षा की तैयारी हमेशा देर से शुरू करनी चाहिए क्योंकि यह आपको समय को मैनेज करना और इमरजेंसी को हैंडल करना सिखाएगा।

~बिल गेट्स


Quote 20:

मेरा विश्वास है की यदि आप लोगो को समस्याएं दिखाओंगे और उनका हल सुझाओगे तो लोग उसको अपनाने के लिए आकर्षित होंगे।

~बिल गेट्स


Bill Gates Quotes In Hindi for students (21 to 30) 


Quote 21:

टीवी वास्तविकता से परे है। वास्तविक जीवन में लोगों को नौकरी पर जाना पड़ता है बजाए कैफे में बैठने के।

~बिल गेट्स


Quote 22:

उम्मीदे प्रथम श्रेणी के सत्य का एक रूप है : यदि लोग ऐसा विश्वास करते है तो यह सच है।

~बिल गेट्स


Quote 23:

रोकथाम के बिना उपचार अस्थायी है।

~बिल गेट्स


Quote 24:

हम सभी को ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमे फीडबैक (प्रतिक्रिया) दे सके। क्योंकि इन्ही के कारण हम सुधार करते है।

~बिल गेट्स


Quote 25:

ऐसे लोग हैं जिन्हें पूँजीवाद पसंद नहीं है, और ऐसे लोग भी हैं जिन्हें पर्सनल कम्प्यूटर्स पसंद नहीं है। पर ऐसा कोई भी नहीं है जिसे पी सी पसंद हो और वो माइक्रोसोफ्ट को पसंद ना करता हो। 

~बिल गेट्स


Quote 26:

चाहे वो गूगल हो या एप्पल या फ्री सौफ्टवेयर, हमारे कुछ शानदार प्रतिस्पर्धी हैं जो हमें चौकन्ना रखते हैं।

~बिल गेट्स


Quote 27:

जलवायु परिवर्तन एक भयानक समस्या है, और इसे पूरी तरह से हल किया जाना चाहिए।यह एक बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

~बिल गेट्स


Quote 28:

अक्सर आपको अपने अंतर्ज्ञान पर ही भरोसा करना होगा।

~बिल गेट्स


Quote 29:

व्यापार, कुछ नियमो आर बहुत सारे जोखिम के साथ एक पैसों का खेल (मनी गेम) है।

~बिल गेट्स


Quote 30:

मैं परीक्षा में कुछ विषयो में फ़ैल हो गया। और मेरे सभी दोस्त पास हो गये !अब वे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी में इंजीनियर है और मै माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का मालिक हूँ।

~बिल गेट्स


Bill Gates Thoughts In Hindi (31 to 40) 


Quote 31:

हर व्यक्ति को एक कोच की जरुरत होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप एक बास्केटबाल, एक टेनिस खिलाडी, एक पहलवान या एक ब्रिज प्लेयर है।

~बिल गेट्स


Quote 32:

टेक्नोलॉजी केवल मात्र एक औजार है जो बच्चों को एक साथ काम करने के लिए पास लाते है पर जहां तक बात बच्चों को प्रेरित करने की है तो शिक्षक सबसे महत्तवपूर्ण है।

~बिल गेट्स


Quote 33:

हालाँकि मुझे दूसरों को क्या करना चाहिए, के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, मुझे लगता है कि मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूँ और एक बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से समाज को वापस देने के लिए एक जिम्मेदारी महसूस कर रहा हु।

~बिल गेट्स


Quote 34:

बोधिक  सम्पदा किसी केले की बाहरी खोल की तरह होती हैं।

~बिल गेट्स


Quote 35:

अगर  मैं  पहले  से  कोई  अंतिम  लक्ष्य  बना  के   चलता  तो  क्या  आपको  नहीं  लगता  है  कि  मैं  उसे  सालों  पहले  पूरा  कर  चुका  होता।

~बिल गेट्स


Quote 36:

यदि  आप  अच्छा  बना  नहीं  सकते  तो  कम  से  कम   ऐसा  करिए  कि  वो  अच्छा  दिखे।

~बिल गेट्स


Quote 37:

अगर  हम  अगली  सदी  की  तरफ  देखें  तो   लीडर  वो  होंगे  जो  दूसरों  को  शशक्त  बना  सकें।

~बिल गेट्स


Quote 38:

धैर्य ही सफलता की एक मात्र कुँजी हैं।

~बिल गेट्स


Quote 39:

आपको बड़ा पाना है या बड़ा बनना हैं तो बड़ा जोखिम लेना सीखो।

~बिल गेट्स


Quote 40:

हम कितने भी पैसे क्यों न कमा ले, हम अपने विचारो में परिवर्तन नहीं ला सकतें।

~बिल गेट्स


Bill Gates Best Thoughts In Hindi (41 to 49) 


Quote 41:

जिंदगी में अपनी तुलना किसी से भी करने का दूसरा मतलब है स्वयं की बेइज्जती करना।

~बिल गेट्स


Quote 42:

आपकी सफलता का अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि आपकी पार्टनरशिप कैसी है।

~बिल गेट्स


Quote 43:

हर व्यक्ति को कोच कि जरुरत पड़ती हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की वह टेनिस खिलाडी है, क्रिकेटर हैं या हॉकी खिलाडी।

~बिल गेट्स


Quote 44:

आपका जीवन उचित नहीं है, आपको अपने जीवन को उचित बनाने के लिए इसे ठीक से इस्तेमाल करना होगा।

~बिल गेट्स


Quote 45:

चाहे वो गूगल हो, एप्पल हो या कोई और| ये हमारे बेहतरीन प्रतिस्पर्धी ही जो हमें, हमेशा हमें चौकन्ना रखते हैं।

~बिल गेट्स


Quote 46:

मुझें पूरा विश्वास है कि अगर आप लोगो को समस्याएं दिखाओंगे और उनका हल सुझाओगे तो, लोग उसको अपनाने के जरूर लिए आकर्षित होंगे।

~बिल गेट्स


Quote 47:

उम्मीद सत्य का एक रूप है, यदि लोग ऐसा विश्वास करते है तो यह सच है।

~बिल गेट्स


Quote 48:

अगर आपको लगता है की आपके शिक्षक खडूस है, तो आप उस पल का इंतजार कीजिये जब आपको आपके बॉस मिलेंगे।

~बिल गेट्स


Quote 49:

लोग हमेशा “बदलाव” से डरते है, जब बिजली का अविष्कार हुआ था तब भी डरे थे।

~बिल गेट्स



Bill Gates quotes in Hindi - बिल गेट्स के अनमोल विचार से संबंधित अन्य सुविचार


प्रिय दोस्तों, ये थे Bill Gates के प्रेरणादायक विचार। मुझें उम्मीद है की आपको Bill Gates Quotes in Hindi - बिल गेट्स के अनमोल विचार पढ़कर अच्छा लगा होगा। और आपको प्रेरित किया होगा। 

Comment मे बताईये की इनमे से कौन सा quotes आपको सबसे अच्छा लगा। 

यदि आपको आज के इस पोस्ट Bill Gates quotes in Hindi - बिल गेट्स के अनमोल विचार से संबंधित कोई समस्या है तो comment मे जरूर लिखे, और  Bill Gates quotes in Hindi या Bill Gates Thoughts in hindi को अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले। 

धन्यवाद। 





Post a Comment

Previous Post Next Post