दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह | Duniya ki 10 sabse thandi jagah

 

दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह | Duniya ki 10 sabse thandi jagah


मनुष्यों को लगता है की वह दुनिया मे सबसे ज्यादा ताकतवर है। लेकिन वह भूल जाते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर इंसान नही बल्कि nature है और सबसे ज्यादा दयालु भी है। आप तो जानते ही होंगे की पूरी दुनिया मे एक जैसा मौसम नही होता है। कहीं पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है तो कही पर गर्मी के कारण चोटी का पसीना एड़ी तक आ जाता है। इसी क्रम मे आज के इस लेख मे हम बात करने वाले हैं दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह के बारे मे। 

दोस्तों ठंड का मौसम आने वाली है और अब आप थोड़ा सुस्ताने लगे होंगे। ठंड आते आते बहुत सारे लोग आलसी होने लगते हैं। अगर हल्की सी ठंडी से  आप इतना डर रहे हैं तो आप का क्या हाल होगा जब आप उन जगहों के बारे में जानेंगे जहां का तापमान शरीर को जमा देने वाला होता है। 

दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह | Top 10 Coldest Places on the Earth in Hindi

हमारी पृथ्वी पर कई गर्म और ठंडी जगह मौजूद है। पृथ्वी पर अंटार्कटिका को सबसे ठंडी जगह माना जाता है। लेकिन इसके अलावा दुनिया में और भी बहुत सी ठंडी जगहें मौजूद है जहाँ शायद ही हम सब मे से कोई जीवित रह पाएंगे। तो अब आप सोच रहे होंगे की आखिर दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह कौन सी है और क्या वहाँ पर लोग रहते भी हैं या नही?

दोस्तों अगर आप भी दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह के बारे मे जानना चाहते हैं तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़े। 

आईये शुरू करते हैं और जानते हैं की दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह कौन है? 


दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह | Duniya ki 10 sabse thandi jagah

दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह | Duniya ki 10 sabse thandi jagah
Top 10 Coldest Places on Earth in Hindi


(10). Rogers pass, Montana, USA

US के मोंटाना मे मौजूद रोजर पास एक बेहद ठंडी जगह है। यह जगह समुद्री सतह से लगभग 5610 यानी 1710 मीटर ऊंचा है। 

यह जगह खासकर अपने ठंडे वातावरण और अलास्का के बाहर सबसे ठंडी जगह होने के कारण बेहद प्रसिद्ध है। 

वैसे तो यह जगह हरियाली से घिरी हुई है लेकिन फिर भी हम मे से कोई यहां नहीं रहना चाहेंगे क्योंकि रोजर पास का तापमान होश उड़ा देने वाला होता है। 

1954 में तो सारी हदें ही पार हो गई और इस जगह का सबसे कम तापमान -57 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। 

इस के ठंडक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सामान्य तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है और यह तो माइनस 57 डिग्री सेल्सियस है। 


(9). Snag, Yukon, Canada

Snag सड़क के किनारे मौजूद एक गांव है जो कनाडा के युकोण मे मौजूद है। और ग्रीक से लगभग 25 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। 

यह नॉर्थ अमेरिका की सबसे ठंडी जगह है। Snag एक ठंडी और सूखी जगह है जहां का तापमान बहुत कम रहता है। 

इस गांव मे 3 February 1947 को वैसा तापमान मापा गया जिसने इसे दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में काफी ऊपर ला खड़ा कर दिया। 

3 फरवरी 1947 को स्नैग में लगभग -81.4 डिग्री फारेनहाइट का तापमान मापा गया जो कि लगभग -63 डिग्री सेल्सियस होता है। 

इसी समय कस्बे फ़ोर्ट मे इस से भी कहीं ज्यादा कम तापमान को मापा गया जोकि माइनस 85 डिग्री फारेनहाइट यानी लगभग -65 डिग्री सेल्सियस। 


(8). North Ice, Greenland

Greenland मे मौजूद North Ice एक रिसर्च सेंटर है। यह ब्रिटिश के नॉर्दर्न greenland अभियान से संबंधित है। इस अभियान को 1952 से 1954 के बीच में चलाया गया था। 

यह Greenland की सतह पर मौजूद बेहद ठंडी जगह है। यह समुद्री सतह से feet ya 2341 मीटर उपर है। 

यह दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। North Ice Greenland का न्यूनतम तापमान माइनस 87 डिग्री फारेनहाइट यानी 66.1 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया है। यह उतरी अमेरिका मे मापी गयी सबसे कम तापमान है। इसीलिए north Ice उतरी अमेरिका के सबसे ठंडी जगहों मे से एक है। 


(7). Oymyakon, Russia

Oymyakon रूस की इंडी गिर्गा नदी पर मौजूद सखा रिपब्लिक मे मौजूद एक बेहद प्रसिद्ध स्थान है। 

इसे दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है जहां स्थायी रूप से लोग रहते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार इस भयंकर ठंडी जगह में भी 500 लोग स्थाई रूप से रहते हैं। 

Oymyakon मे अंटार्कटिका जैसा बर्फिला और बेहद ठंडा वातावरण मौजूद है। यहां पर सामान्य रूप से ही काफी ठंड रहती है लेकिन 6 फरवरी 1933 को यहाँ बहुत ही कम तापमान मापा गया था। जो कि लगभग माइनस 96 डिग्री फारेनहाइट या माइनस 71.2 डिग्री सेल्सियस था। यह तापमान इस जगह को दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बनाता है। 


(6). Verkhoyansak, Russia

यह रूस के ही सखा रिपब्लिक के Verkhoyansak मे मौजूद है। यह याना नदी के किनारे पर स्थित है। Verkhoyansak मे यह मुख्य अधिकारी केंद्र से 92 किलोमीटर दूर है। 

2010 की जनगणना के अनुसार यह पता चला कि यहां लगभग 1311 लोग रहते हैं। यह काफी ठंडे वातावरण से घिरा स्थान है। Verkhoyansak बर्फ से ढका रहता है। कभी कभी यहाँ का तापमान बेहद कम हो जाता है। 

फरवरी 1892 को यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 75.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस जगह को सबसे विशाल तापमान श्रृंखला होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी प्राप्त है। इसलिए यह दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। 


(5). Mount Mckinely, Alaska

अलास्का मे मौजूद Mount Mckinely जो कि एक पर्वत श्रृंखला है। वह भी दुनिया की सबसे ठंडी जगह में से एक है। माउंट मेकिनली को देणाली के नाम से भी जाना जाता है। 

यह पर्वत श्रंखला काफी ऊंची है और आपको पता होना चाहिए कि हम पृथ्वी की सतह से जितना ऊपर जाते हैं तापमान उतना ही कम होता जाता है। 

माउंट मेकिनली उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। यह समुद्री स्तर से लगभग 20310 फिट उपर है जो की लगभग 6190 मीटर होता है। 

एकॉन का कुआं और माउंट एवरेस्ट के बाद माउंट मेकिनली दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और सुनसान पहाड़ी है। यह डेनाली नेशनल पार्क और रिज़र्व का केंद्र भी है। यहां का तापमान भी शरीर जमा देने वाला होता है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 73 डिग्री सेल्सियस है। 


(4). Dome argus, antarctic plateu

पूर्वी अंटार्टिका के पास मौजूद यह जगह बेहद ठंडे और बर्फीले मौसम से घिरा है। Dome argus, antarctic plateu की सबसे ठोस जगह है। 

यह Antarctica का सबसे ऊंचा बर्फिला स्थान है। समुद्री स्तर से इसकी ऊंचाई लगभग 13428 फीट या 4093 मीटर है। 

यह पृथ्वी के सबसे सूखे स्थानों मे से एक भी है। यहाँ हर साल 1 से 3 सेंटीमीटर तक की बर्फबारी होती है जो इसे और भी ठंडा बना देती है।

Dome argus को यहाँ के तापमान के कारण दुनिया के सबसे ठंडे स्थानों में से एक माना जाता है। यहां जुलाई 2005 में न्यूनतम तापमान माइनस 82.5 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया था। 


(3). Amundsen Scott south Pole station, Antarctica

Amundsen Scott south Pole station एंटार्कटिका के सबसे ठंडे जगहों मे से एक है। यह antarctica में मौजूद एक बेहद सुनसान और प्रसिद्ध स्थान है। Amundsen Scott station यूनाइटेड स्टेट्स का साइंटिफिक रिसर्च सेंटर है। 

यह antarctica के एक ऊंचे टापू पर मौजूद है। जिसमें Amundsen Scott की ऊंचाई समुद्र तल से 9301 फिट या 2835 मीटर है। इस जगह को देखने के बाद ही लोगों के ठंडे पसीने छूट जाते हैं। और यहां का वातावरण तो इस से भी ज्यादा ठंडा होता है। 6 महीने तक यहाँ रात ही रहती है। 

जून 1982 मे यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 82.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। 


(2). Vostok research station, Antarctica

Vostok research station, Antarctica मे मौजूद एक ऐसी जगह है जिसे ज्यादातर लोग दुनिया की सबसे ठंडी जगह मानते हैं। लेकिन आपको बता दे की यह दुनिया की सबसे ठंडी जगह के मामले मे दूसरे नंबर पर है। Vostok research station दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह है। 

यह एक रूसी रिसर्च सेंटर है जिसे 1957 मे यहाँ पर स्थापित किया गया था। यहाँ के तापमान को न्युन्तम कूदरति तापमान माना जाता है। July 1983 को रूसी Vostok research station मे एक ऐसा तापमान रिकॉर्ड किया गया जो शायद ही इस से पहले कभी किया गया। 

जुलाई 1983 में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 128.26 डिग्री फारेनहाइट जो कि लगभग -88.2 डिग्री सेल्सियस होता है। यह उन जगहों मे से है जहाँ कोई भी इंसान जिंदा नही रह सकता है। 

इतने खराब मौसम के कारण इसे दुनिया के सबसे सुनसान और खतरनाक जगहों में से एक माना जाता है।


(1). Dome fuji, Antarctica

अब चलिए जान लेते हैं उस स्थान के बारे में जिसे दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। Dome fuji को दुनिया का सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। 

Dome fuji को वालकरी डोम के नाम से भी जाना जाता है। Dome fuji की ऊंचाई समुद्र तल से 12500 फीट है। जैसा कि अंटार्कटिक में मौजूद है इसलिए इसका वातावरण बेहद शुष्क और ठंडा रहता है। 

गर्मियों में भी यहां का अधिकतम तापमान -30 डिग्री सेल्सियस रहता है। जिसे आप यहां की ठंड का अंदाजा लगा ही सकते हैं। वैसे अगर इसके न्यूनतम तापमान को नजरअंदाज करते है तो भी यह दुनिया की सबसे ठंडी जगह होगी। 

Dome fuji का न्युन्तम तापमान माइनस 93.2 डिग्री सेल्सियस है जो अगस्त 2010 को मापा गया था। 

निष्कर्ष

दोस्तों यह थी दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगहें जहाँ कुछ लोग रहते भी हैं। आपको हमारा यह लेख दुनिया की 10 सबसे ठंडी जगह आपको कैसा लगा हमे comment मे जरूर बताएं और यह बताएं की इन 10 सबसे ठंडे स्थानों मे से आपका पसंदीदा कौन है जहाँ आप घूमना चाहेंगे। इस article को अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।


यह भी पढ़े

क्या आप जानते हैं? भारत के इन 10 राज्यों मे है सब से कम जंगल!

दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान जहाँ आप जिंदा नही रह सकते

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां 

दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर जो विरान हो गये


Share with your friends

 

यदि आप इस ब्लॉग पर अपना कोई आर्टिकल publish करना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट हमारे Email Id - contact@fixxgroup.in पर भेजें। पसंद आने पर आपकी पोस्ट fixxgroup.in पर प्रकाशित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए Guest Post Page पर जाएं।

 

Thanks


1 Comments

Previous Post Next Post