दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान | Duniya ke 10 sabse garm sthan


दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान (Top 10 Hottest Places on the Earth in Hindi)


इंसानों को लगता है की वह दुनिया मे सबसे ज्यादा ताकतवर है लेकिन वह भूल जाते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर nature है और सबसे ज्यादा दयालु भी है। दोस्तों आज के इस लेख हम बात करने वाले हैं दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान के बारे मे।


Nature के अलग-अलग पहलू हैं, कुछ जगह ऐसे भी हैं जो दुनिया की सबसे ठंडी जगह है। और कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो सबसे अधिक गर्म है। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की क्या इन जगहों पर लोग रहते हैं भी हैं या नही? और आप ये भी सोच रहे होंगे की आखिर ये जगह कौन-कौन से हैं।



अगर आप भी जानना चाहते हैं दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान के बारे मे तो इस article को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज के इस article में हम बात करेंगे दुनिया के ऐसे 10 स्थानों के बारे में जो सबसे गर्म स्थान माने जाते हैं। और यह भी जानेंगे की कैसे nature वहाँ गर्मी का कहर ढाह रही है। 


दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान (Duniya ke 10 सबसे garm sthan)

दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान | Duniya ke 10 sabse garm sthan
Top 10 Hottest Places on the Earth in Hindi


दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान | Duniya ke 10 sabse garm sthan


(10) Bandar-e-Mahshahar, Iran


दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान के हमारे इस लेख की शुरुआत ईरान से करते हैं। आज के इस article मे आपको ईरान के ही सबसे ज्यादा जगह मिलेंगे। 


July 2015 को ईरान के इस शहर मे अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा 74 डिग्री की गर्मी record की गयी थी। जबकि वहां का अब तक का सबसे गर्म रिकॉर्ड तापमान 51 डिग्री है। 


ईरान के लिए व्यापारिक मूल्यों से महत्वपूर्ण यह शहर ईरान के खूजीस्तां राज्य की राजधानी है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 163000 है। लेकिन यहां कोई रहना नहीं चाहता है। 


यह एक labour city है जिस कारण यहां किसी को परमानेंटली रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि गर्मियों में ऐसा लगता है जैसे 1 कि सूरज को महज शहर के ऊपर ही रख कर छोड़ दिया गया है। 



(9). Ghadames, Libya


घडमेश लीबिया देश कि दक्षिण-पश्चिम हिस्से में मौजूद एक ओएसिस शहर है। आमतौर पर ओएसिस ऐसी जगहों को कहा जाता है जो किस रेगिस्तान के बीच में मौजूद होते हुए भी हरियाली से घिरे होते हैं। 


एक ओएसिस Town होने के साथ ही साथ, यहाँ बने पुराने मिट्टी के छोटे घरों की वजह से यूनेस्को द्वारा एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया गया है।जो लीबिया की इतिहास में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। 


दुनिया के सबसे अधिक गर्म स्थानों के सूची मे 9 वे नंबर पर मौज़ूद इस शहर की आबादी करीब 10,000 है, जिसमें से ज्यादातर लोग वहां की जानलेवा गर्मी से बचने के लिए मिट्टी से बनी मोटी दीवारों वाले घर में रहते हैं। 


गर्मियों मे यहाँ का तापमान करीब 131 फरेनहाईट तक पहुंच जाता है। जबकि आज तक यहां सबसे ज्यादा 55 डिग्री का टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। 


यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? भारत के इन राज्यों मे है सब से कम जंगल!


ऐसा भी कहा जाता है की यहां गर्मी इतनी ज्यादा पड़ती है कि यहां रहने वाले लोग पत्थर पर ही रोटियां पका लेते हैं। ओएसिस टाउन होने की वजह से इससे अक्सर रेगिस्तान का मोती भी कहा जाता है।


(8). Kebili, Tunisia


दुनिया के सबसे गर्म जगहों के सूची मे 8 वे नंबर पर टुनेशिया का केबिलि शहर है। केबिलि अफ्रीका के नॉर्थ में मौजूद तुनेंशिया देश का एक छोटा शहर है। Libiya मे मौजूद घटमेश के तरह ही पीलीभीत टुनेशिया का एक ओएसिस town है। या यूं कहें कि यह दुनिया का सबसे पुराना ओएसिस शहर है। 


वैज्ञानिकों की मानें तो मानव पहली बार शहर में करीब 200000 साल पहले आया था। गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर पानी या किसी तालाब या किसी ताड़ के पेड़ के नीचे इकट्ठे होते हैं। 


इस desert town मे 132 फरेन्हाईट तक का तापमान पहुंचा वहां के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है। केबिलि में आज तक का रिकॉर्ड किया गया सबसे ज्यादा तापमान 55 डिग्री सेल्सियस है। 


यह शहर अपने इतने ज्यादा तापमान होने के साथ-साथ अच्छी और गुणवत्ता वाले मीठे खजूर के लिए भी जाना जाता है। वहीं दूसरी तरफ यहाँ रहने वाले लाखों लोग 55 डिग्री सेल्सियस के गर्मी में भी खुद को जिंदा रख पाने के लिए मजबूर है।


(7). Timbuktu, Mali


शहारा रेगिस्तान की साउथ में मौजूद माली देश का यह शहर टिंबक्टू सर्दियों में भी गरम रहता है। जनवरी के महीने भी यहां का तापमान करीब 30 डिग्री से ऊपर रहता है। यहां रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 49 डिग्री है। 


Timbaktu शहर नाइगर् नदी के नॉर्थ में मौजूद एक बहुत बड़ी सिटी है। एक वक्त में यह अफ्रीका की एक मशहूर प्री-डेस्टिनेशन हुआ करती थी। लेकिन 70 के दशक में पड़े भयंकर अकाल के बाद यह शहर पूरी तरह से बेजान और बंजर हो गया। 


इस शहर में करीब 60000 लोग रहते हैं जिन्हें गर्मियों में 130 फेरन हाइट तक की भीषण गर्मी वाले तापमान से खुद को बचाना पड़ता है। 


यहां अक्सर रेत और धूल से भरी आंधी चलती रहती है और ऐसी आंधियो की वजह से शहर का बड़ा हिस्सा अक्सर विशाल रेत के टीलों से ढका रहता है।


(6) Tirat Zvi, Israel


दुनिया के 10 सबसे गर्म जगहों के सूची मे छ्ठे नंबर पर तिरत जवी है। तिरत जवी इजरायल के बीच स्यन् वैली में जॉर्डन नदी के पश्चिम में मौजूद है। इस शहर की जनसंख्या 1000 से भी कम है। जिसमें से ज्यादातर लोग किसान हैं और वही खेती करते हैं। 


परेशान करने वाली और कड़ी गर्मियां यहां पर लोगों का जीवन बेहद मुश्किल बना देती है। यह शहर समुद्र तल से करीब 722 फीट नीचे मौजूद है। जून 1942 में यहां का टेंपरेचर 129 फरेन्हेइट था। 


यहाँ का किबूतज् इजराइल में मौजूद सबसे बड़ा खजूरों का बागान है जहां 200000 से भी ज्यादा पेड़ लगे हुए हैं। 


(5). Dasht e Loot, Iran


जैसा की मैंने आपसे पहले ही बताया था की ईरान दुनिया के 10 शहरों के इस लिस्ट मे कई कैंडिडेट के साथ मौज़ूद है। ईरान के इस लूट desert के सतह का तापमान इस planet का सबसे अधिक ground temperature है। 


साल 2003 से 2009 के बीच अमरीकी स्पेस एजेंसी NASA द्वारा किये गए measurement से अधिकतम temperature 70.60 डिग्री पाया गया था। अब जाहिर है कि इतने तापमान मे यहां कोई इंसान तो क्या, जानवर और पेड़ पौधे भी जीवित नहीं रह सकते हैं। 


दश्त इ लूट के इस रेगिस्तान में मौत छुपी हुई रहती है। यह अगर कोई इंसान गलती से फंस जाता है तब तो उसे बचाने के लिए भगवान को ही जमीन पर आना पड़ेगा अन्यथा उसकी मौत तय है। 


(4). Wadi Halfa, Iran


दुनिया के 10 सबसे गर्म जगहों मे हमारी इस लिस्ट के टॉप फोर्थ लोकेशन में भी ईरान ही मौजूद है। ईरान का शहर वादी हल्फा सुदान में न्यूबिया झील के किनारे पर मौजूद है। 


यहां पूरे साल भर में जरा भी बारिश नहीं होती है। खासतौर पर गर्म महीना यानी कि मई से सितंबर के बीच में वादी हल्फा एक जलती हुई भट्टी में तब्दील हो जाती है। 


जून यहां का सबसे गर्म महीना होता है। जहां का औसत तापमान 41 डिग्री है। अभी तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया तापमान 53 डिग्री सेल्सियस है जो साल 1987 अप्रैल में हुआ था। 


इतने ज्यादा तापमान की वजह से वादी हल्फा शहर की जमीन सिर्फ बंजर ही नहीं हुई बल्कि पिघलती हुई नजर आती है। ऐसे मे यहाँ रहने वाले लोगों का जीवन संघर्षों से कितना भरा रहता होगा आप खुद ही सोच सकते हैं। 


(3). Dallol, Ethiopia


दुनिया के 10 सबसे ज्यादा गर्म जगहों में से एक इथियोपिया का दल्लोल शहर भी है। यह शहर नमक वाली हाइड्रोथर्मल पिल्स, Acidic गर्म पानी के फव्वारे और गैस गीजर के लिए जाना जाता है। 


सिर्फ इतना ही नहीं इस शहर के इतनी ज्यादा तापमान की वजह वहां मौजूद सक्रिय ज्वालामुखी हैं। साल 1960 से 1966 के बीच यहां का औसत तापमान 41 डिग्री है। 


यह जगह धरती पर रहने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा तापमान वाली जगह है। वैसे तो हर जगह का सर्दी में तापमान अलग और गर्मी में तापमान अलग रहता है लेकिन दल्लोल एक ऐसी जगह है जहां पर किसी तरह के मौसम से फर्क नहीं पड़ता है और यहां का टेंपरेचर 45 डिग्री से ऊपर ही बना रहता है। 


इतनी ज्यादा टेंपरेचर की वजह से यहां मौजूद नदियों और तालाबों का पानी हर समय खोलता ही रहता है। 


(2). Aziziyah, Libya


अज़ीज़ियह पहले जाफ़रा प्रांत की राजधानी थी जो कि त्रिपोली से दक्षिण में 25 मील दूर मौज़ूद है। एक वक्त पर अज़ीज़ियह धरती पर सबसे ज्यादा गर्म जगह थी। 


जब साल 1922 में यहां का सबसे ज्यादा टेंपरेचर 58 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि बाद में इसे झूठा दावा माना गया और प्रॉपर इंफॉर्मेशन ना मिल पाने की वजह से साल 2012 में इसे दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थानों के लिस्ट से हटा दिया गया। 


आज के समय में दुनिया के कुछ शहर लीबिया के अज़ीज़ियह से भी ज्यादा गर्म और सूखे हैं। यहाँ का तापमान अभी भी 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही रहता है।


(1). Death Valley, California


अब बात करते हैं दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थानों के हमारे लिस्ट में मौजूद नंबर वन की। 


Death Valley, जिसके नाम में ही मौत है। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया प्रांत रिकॉर्ड की जाने वाली तापमान आज तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 


वैसे तो यहां हमेशा ही गर्मी बनी रहती है लेकिन वर्ष 1913 में डेथ वैली का तापमान सबसे ज्यादा 56.60 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जिसमें किसी भी इंसान का जीवित रह पाना नामुमकिन है। यह वाकई मौत की घाटी है। 


हालात यहां तक की है कि यहां पर जगह-जगह पर आपको भूतिया शहर मिल जाएंगे। जँहा सिर्फ घर ही है लेकिन रहने वाला कोई भी नहीं है। अमेरिका के इस प्रांत में बारिश लगभग ना के बराबर होती है। जिसकी वजह से यहां दूर-दूर तक ढूंढने पर भी आपको पानी की एक बूंद नहीं मिल सकती है। 


यहां गर्मी के दौरान औसत तापमान 47 डिग्री होता है। और यह पूरे अमेरिका का सबसे dryplace भी है। अब इतनी खतरनाक जगह जहां कोई जीवित नहीं रह पाएगा तो इस जगह को death Valley कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। 


निष्कर्ष


दोस्तों तो यह थे दुनिया के 10 सबसे गर्म स्थान। मेरी आपसे अपील है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके आसपास ऐसा माहौल ना बने तो पेड़ पौधे लगाएं। अगर आप इनमें से कहीं भी गयें हैं तो अपना अनुभव जरूर शेयर करें और हमें कमेंट करके बताएं कि यह लेख आपको कैसी लगी।



1 Comments

Previous Post Next Post