दुनिया के #10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल | Top #10 Largest and Dangerous Forest of the World

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल

दोस्तों अब जब दुनिया से पेड़ों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में भी कई जंगल है जिन्होंने अपना पांव जमा कर इंसानों का सामना किया है। दुनिया की सबसे बड़ी और खतरनाक जंगल, वह जंगल जो करोड़ों साल से मौजूद है, और जो घर है खूंखार और आदमखोर जानवरों के। तो चलिए दिल को थाम कर इस आर्टिकल को पढ़ना शुरू करते हैं।

{tocify} $title={Table of Contents}

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
A largest and dangerous forest 


#10. MINDO-NAMBILLO CLOUD FOREST,  South America 

MINDO-NAMBILLO CLOUD FOREST
MINDO-NAMBILLO CLOUD FOREST 

दक्षिण अमेरिका में फैले इस जंगल को दुनिया का सबसे ठंडा जंगल कहां जाए तो गलत नहीं होगा। यह जंगल 192 वर्ग कीलोमीटर में फैला है। यह जंगल अमेजॉन के जंगलों से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन इसका मौसम अलग होने के कारण यह उनका हिस्सा नहीं है। इस जंगल में 1600 से ज्यादा पक्षी, मेंढक और और दूसरे जाति के जानवर रहते है। यहां साल भर लगातार बारिश होती रहती है जिसके कारण यह जंगल जलीय किड़ो से भरा रहता है।


# 9. KINABALU NATIONAL PARK, ASIA 

KINABALU NATIONAL PARK, ASIA
Kinabalu national park 

मलेशिया में बना KINABALU NATIONAL PARK यूनेस्को द्वारा heritage site घोषित कर दिया गया है।  यह जंगल 754 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। पहाड़ों से घिरा यह  जंगल डिजनी के किसी फिल्म सेट जैसा नजर आता है। यह पार्क हमेशा पर्यटकों से भरा रहता है। जिस कारण यहां मौजूद जानवरों की प्रजातियां धीरे-धीरे कम हो रही है। लेकिन वह जानवर जो खूंखार और आदमखोर है अब तक सही सलामत है। दिन के दौरान यह जंगल जितना खूबसूरत लगता है, रात में उतना ही डरावना नजर आता है।

#8. DAINTREE FOREST, AUSTRALIA 

DAINTREE FOREST, AUSTRALIA
DAINTREE rainforest 

DAINTREE FOREST, AUSTRALIA दुनिया के सबसे खतरनाक पौधों का घर है। यह जंगल 1200 से भी ज्यादा वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। यह जंगल काफी खूबसूरत है। यह जंगल 10000 से ज्यादा प्रजातियों के जानवरों का घर है।

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
DAINTREE river 

ऑस्ट्रेलिया का एक बड़ा हिस्सा घेरे  इस जंगल में तितलियां, चमगादड़ और हजारों कीड़े रहते हैं। इसकी popularity को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार इस जंगल में घूमने के लिए टिकट चार्ज करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह दुनिया का सबसे पुराना जंगल है। इसकी उम्र 165 मिलियन सालों से भी ज्यादा है। यह कई सदियों से अपने वजूद में है और, डर और रोमांच का एक अनोखा मिश्रण है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं? भारत के इन राज्यों मे है सब से कम जंगल!

#7. The tropical rainforest of Xishuangbanna, Asia

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Tropical rainforest 

दक्षिण चीन में फैला ट्रॉपिकल जंगल China और दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण जंगलों में से एक है। ट्रॉपिकल जंगल की लंबाई कूल 2402 वर्ग किलोमीटर है। और यह China के एक बड़े हिस्से में फैला हुआ हैं। ट्रॉपिकल जंगल में 3500 से भी ज्यादा प्रकार के पेड़ पौधे और जानवर पाए जाते हैं। जिसके कारण यह जंगल विज्ञान के दृष्टिकोण से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण एशिया के जैव संतुलन में ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट का 50% से भी ज्यादा योगदान है।


#6. SUNDARBAN, ASIA

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Tiger in SUNDARBAN 

सुंदरवन की लंबाई कुल 10000 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा है। यह पूरे बांग्लादेश को ढक देता है, और साथ ही साथ के भारत के भी कुछ हिस्से मैं फैला हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की यूनेस्को ने इसे world heritage site घोषित किया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है और सफेद रंग का बाघ केवल सुंदरवन में ही पाया जाता है। गंगा, ब्रह्मापुत्र डेल्टा होने के कारण सुंदरवन काफी ज्यादा डरावना और खूबसूरत नजर आता है।

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Mangroves in SUNDARBAN 

यह काफी ज्यादा खौफनाक है जिसके कारण यह आने वाले टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करता है।इंडिया का यह नेशनल पार्क दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है।

#5.  Tongass, North America

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Dear in Tongues national forest 

North America के भूगोल मे सबसे बड़ा जंगल Tongass है। यह जंगल 68000 किलोमीटर से भी ज्यादा एरिया में फैला हुआ है। यानी  की इसका पूरा एरिया श्रीलंका के पूरे एरिया से भी ज्यादा है। यह नॉर्थ अमेरिका मे अलास्का तक के क्षेत्र में फैला हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी की अलास्का में सोने की कई खाने मौजूद है। पर्यटन के मामले में यह जंगल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला जंगलों में से एक है। हर साल इसे देखने 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग आते हैं। यह जंगल जानवरों और पक्षियों के साथ आदिवासी इंसानों का भी घर है। यहां पर 75000 से भी ज्यादा लोग 32 अलग-अलग आदिवासी समुदायों मैं रहते हैं।


#4. Valdivian temperate rainforest, South America 

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Valdivian temperate rainforest 

248000 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला यह जंगल आकार में यूनाइटेड किंगडम से भी ज्यादा है। यह दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में फैला हुआ जंगल है। मुख्य रूप से यह चिल्ली और अर्जेंटीना का हिस्सा है। यह एक रेन फॉरेस्ट है, जिसके कारण यहां लगातार बारिश होती रहती है। इस जंगल में 122 से भी अधिक प्रकार के पौधे पाए जाते हैं।

दुनिया के 10 सबसे बड़े और खतरनाक जंगल
Valdivian rainforest animals 

लगातार बारिश के कारण यहां पर काफी ज्यादा घने पेड़ होते हैं। इतने घने की सूरज की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती।यहां कई ऐसे जानवर भी पाए जाते हैं जिनकी प्रजाति विलुप्त होने वाली है।


#3. Congo Rainforest, Africa

top 10 largest and dangerous forest of the world
Congo rainforest 

2023428 वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला कांगो जंगल आकार में अलास्का और दक्षिण अफ्रीका से भी ज्यादा बड़ा है। कांगो में 10,000 से भी अधिक प्रकार की प्रजातियों के पेड़ पाए जाते है। जो की दुनिया कि किसी भी जंगलों से ज्यादा है।कांगो रेनफॉरेस्ट मे  लगातार बारिश होती है इस कारण कांगो जंगल से होकर बहने वाली नदी में 500 से भी ज्यादा प्रकार के मछलियां पाई जाती है। कांगो जंगल आकार में जितना विशाल है, उतना ही डरावना भी है। यहां मौजूद पिराना मछलियां किसी भी इंसान को मिन्टो में खत्म कर सकती है। कांगो में ऐसे जानवरों की भरमार है।कांगो जंगलों में 1000 से भी ज्यादा प्रकार के पक्षी और 500 से भी ज्यादा प्रकार के स्तनधारी जानवर पाए जाते हैं।


#2. The Amazon forest South America

top 10 largest and dangerous forest of the world
Amazon rainforest 


70 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला अमेजॉन जंगल, पूरी दुनिया मे जंगलों का राजा माना जाता है।यह एक साथ पेरू, ब्राजील, कोलंबिया, बोलीविया, इक्वाडोर, सूरीनाम, गुयाना और वेनेजुएला जैसे देशों में फैला हुआ है। इस जंगल में कई झड़ने मौजूद है। अमेजॉन जंगल करोड़ों पक्षियों और जानवरों का घर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट है। इस कारण यहां लगातार बारिश होती रहती है। अमेजॉन की जंगल जहां जानवरों के लिए स्वर्ग है तो वही इंसानों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।यहां पर कई ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो इंसानों को कच्चा चबा जाने में दम रखते हैं।

top 10 largest and dangerous forest of the world
Amazon river 

अमेजॉन के जंगलों में अमेजॉन नदी भी मौजूद है। ऐसे myth भी फैलाए गए हैं की अमेजॉन जंगल में एनाकोंडा रहता है। अमेजॉन जंगल ऐसे भयानक myth का घर है।


#1. Taiga, Asia-Europe-North America

top 10 largest and dangerous forest of the world
Taiga forest 

 यह जंगल एक करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ  है। Taiga एशिया में रूस,कानाडा, यूरोप के के कुछ देशों से लेकर नॉर्थ अमेरिका तक फैला हुआ है। यह जंगल अंटार्कटिक महासागर में भी मौजूद है। अगर इस जंगल का कुल क्षेत्रफल देखा जाए तो यह भारत और चीन के पूरे एरिया से भी ज्यादा है।

top 10 largest and dangerous forest of the world
Taiga cold forest 

यह एक cold forest है। इस कारण यहां हर वक्त काफी ठंडा रहता है। Taiga के कई हिस्सों में लगातार बर्फ गिरती रहती हैं। यहां का तापमान आसानी से इंसानों की जान ले सकता है। इसलिए यहां कुछ ही जानवर survive कर पाते हैं।

Also Read: 

क्या आप जानते हैं? भारत के इन 10 राज्यों मे है सब से कम जंगल!

तो दोस्तों यह थे दुनिया के विशाल जंगल। दोस्तों अगर आपको इनमें से किसी जंगल में घर बनाने को कहा जाए तो आप कहां जा कर रहेंगे। मुझे कमेंट में जरूर बताएं। और अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें


यदि आप इस ब्लॉग पर अपना कोई आर्टिकल publish करना चाहते है (Guest Post) तो कृपया अपनी पोस्ट हमारे Email Id - contact@fixxgroup.in पर भेजें। पसंद आने पर आपकी पोस्ट fixxgroup.in पर प्रकाशित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए Guest Post Page पर जाएं।

धन्यवाद
    

1 Comments

Previous Post Next Post