मिस्र के बारे मे रोचक तथ्य - Amazing facts about Egypt In Hindi

Amazing facts about Egypt In Hindi- Egypt के बारे मे रोचक तथ्य / मेरे प्रिय दोस्तों, कैसे हैं आप सब लोग। आज के इस पोस्ट मे हम पढ़ेंगे Amazing facts about Egypt In Hindi यानी मिस्र के बारे मे रोचक तथ्य।


Amazing facts about Egypt In Hindi - Egypt के बारे मे रोचक तथ्य


मिस्र के बारे मे रोचक तथ्य - Amazing facts about Egypt In Hindi


दोस्तों आज मैं आपको जिस देश के बारे में जानकारी देने वाला हूं, उस देश के बारे में क्या ही कहना। अगर दुनिया इतनी आगे बढ़ी है तो कहा जाता है की इसकी न्यू इसी देश ने रखी थी।


इस देश की सभ्यता के बारे में किसे नहीं पता है। ऐसा देश जहां आज से नहीं बल्कि लाखों साल पहले से ही लोग सुपर एडवांस थे। 


एक ऐसा देश जहाँ हर साल कड़ोड़ो लोग visit करते हैं। अगर आप football के fan हैं तो आपने मोहम्मद सलाह का नाम तो सुना ही होगा। यह भी उसी देश से आते हैं जहाँ के बारे में मैं आज आपको बताने वाला हूं। 


जी हाँ, दोस्तों बात होगी egypt देश के बारे मे, जिसे हम मिश्र के नाम से भी जानते हैं। 


सबसे पहले आपको बता दें कि egypt देश की कुल जनसंख्या लगभग 10 करोड़ के है और यह सबसे ज्यादा जनसंख्या के मामले में दुनिया का 14  वां सबसे बड़ा देश है। वहीं अगर जनसंख्या घनत्व की बात करें तो यहां पर 103 लोग एक वर्ग किलोमीटर पर आप को दिख जाते हैं। Egypt देश 995450 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।


इसकी कुल आबादी का 43% हिस्सा शहरों में रहता है तो वही बाकी 57% हिस्सा गांव में रहता है। 


Egypt के बॉर्डर की बात करें तो इसके पश्चिम में लिबिया, दक्षिण में सूडान और नॉर्थ ईस्ट मे इजराईल है। 


दरअसल आपको बता दे कि इस देश का ज्यादातर हिस्सा अफ़्रीका कंटिनेंट मे है। मिस्र, अफ्रीका और मध्य पूर्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले इस्लामी देशों में से एक है। इसका अधिकतर हिस्सा नील नदी के किनारे वाले हिस्से में पड़ता है। जिसके दोनों तरफ रेगिस्तान हैं। 


इजिप्ट की राजधानी कायरों है जो दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से है और यह अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है। 


कायरों एक बहुत ही घनी आबादी वाला शहर है और साथ ही इसे मिस्र के सांस्कृतिक और राजनीतिक केंद्र के रूप में भी देखा जाता है। 


कायरों मिस्र देश का आर्थिक केंद्र है। सातों दिन और 24 घंटे यह शहर जगा रहता है। यहाँ के बाजारों मे अच्छी खासी भीड़ भी रहती है। 


यहाँ की सबसे बड़ी मस्जिद सैयदीना अल हुसैन देखने लायक है। कायरों शहर के बीचो बीच नील नदी बहती है। नील पर क्रूज़ और क्रूज़ मे डिनर का इंतज़ाम बहुत ही लाजवाब है। अगर आप कभी Egypt जाये तो इसका लूतफ् जरूर उठाईयेगा। 


शहर मे स्थित स्टेट museum भी देखने लायक है। यहाँ मिस्र के इतिहास से जुड़े बहुत सारे प्राचीन चीजें मौजूद हैं।


मिस्र को यहां के प्राचीन ऐतिहासिक सभ्यता, रेगिस्तानी परिदृश्य, और विशाल पिरामिड के नाम से जाना जाता है। 


इस देश का आधिकारिक नाम मिस्र अरब गणराज्य है। और यहाँ अरबी भाषा का प्रचलन है। 


अगर हम बात करेंसी की करें तो यहां इजिप्शियन पाउंड चलती है जो लगभग 4 भारतीय रुपए के बराबर है।


मिस्र का मूल धर्म इस्लाम है जो समाज के हर पहलू को नियंत्रित करता है और कानून से समर्थित है। 


क्या आपको पता है कि शादी विवाह में जो हम अंगूठी पहनते हैं उसकी शुरुआत कहां से हुई थी? जी हाँ दोस्तों इसकी शुरुआत भी egypt यानी मिस्र देश से ही हुई थी। 


कहा जाता है की यहाँ लोग एक दूसरे की याद में अपने हाथों में अंगूठी पहनते थे। लेकिन बाद में यह दुनिया का रिवाज बन गया।


वाकई में दोस्तों, मिस्र ने इस मानव सभ्यता को बहुत कुछ दिया है। 


दोस्तों आप को बता दे की दुनिया का सबसे पहला selling boat बनाकर इसी देश ने दिखाया। 


यहाँ के लोग पुराने समय से ही बहुत creative थे। आप को जानकर हैरानी होगी की दुनिया का सबसे पुराना कपड़ा इसी देश मे पाया गया जो लगभग 5000 साल पुराना था। उस से पहले इंसान पेड़ के पत्ते बांधकर रहते थे। लेकिन सबसे पहले ड्रेसेस का कांसेप्ट इसी देश मे आया था। 


कमाल की बात है की यहां की सभ्यता ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। 


एक बात आप ने कई लोगों के मुँह से सुन ली होगी की egypt देश के पिरामिड वहाँ के गुलाम लोगों ने बनाएं। लेकिन यह बहुत ही साधारण सी बात है और सरासर गलत है। 


आप को बता दें पिरामिड को बनाने के लिए किसी भी गुलाम को काम पर नहीं लगाया गया था। यह सब मजदूर थे जो गर्मी के मौसम में खेतों में काम किया करते थे और ठंड के महीने में यानी कि नवंबर से अप्रैल तक पिरामिड बनाने का काम करते थे। इसके बदले में इन्हे खाना और रहने की जगह दी जाती थी। 


Egypt देश मे दो ही मौसम होते हैं। गर्मी जो कि अप्रैल से लेकर अक्टूबर के बीच में पड़ती है या फिर ठण्ड जो नवंबर से लेकर मार्च के बीच होती है। यहाँ तीसरा कोई मौसम होता ही नही है। 


दोस्तों, आज के जमाने में हम जिस परफ्यूम का इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी इस देश की ही देन है। आपको बता दें कि यहां के लोगों ने ही कई साल पहले अपने आप को फ्रेश रखने के लिए परफ्यूम का आविष्कार किया था। कहते हैं कि पुराने जमाने में कई ऐसे परफ्यूम egypt देश में बनाए गए जिसे एक बार लगाने के बाद आप हमेशा फ्रेश फील करते थे। 


आप को यह जानकर आश्चर्य होगा की मिस्र देश के लोग बालों से बहुत अधिक नफरत करते थे। बालों के प्रति उनकी नफरत इस कदर थी जो नफरत तो दुश्मन भी आपस में नहीं करते हैं। उनके मुताबिक शरीर पर बाल होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इसलिए वह लोग शरीर से हर तरह के बाल को साफ कर देते थे। 


मिस्र के लोगों की फोटो मे सिर पर जो बाल नजर आते हैं वह असली बाल नही हैं। 


ये लोग विकुट् को टोपी की तरह पहनते थे, वह भी इस लिए ताकि धूप सीधे उनके सिर पर न पड़े।


यहाँ के लोग दांतों को खास तौर पर साफ रखते थे। 

इन लोगों के लिए दांतों को साफ रखना इतना महत्वपूर्ण था की मम्मियों को भी टूथ पेस्ट के साथ दफनाते थे।


माना जाता है की प्राचीन मिस्र के निवासियों ने ही एक तरह से टूथ पेस्ट की शुरुआत की थी। इसे बनाने में बैल के खुरो का पाउडर, जले हुए अंडे की छाल तथा राख के मिश्रण का प्रयोग करते थे। 


यह बहुत ही अचंभित करने वाली बात है कि मिस्र मे फराओ यानी कि राजाओं के मरने के बाद उनके नौकरों को भी उनके साथ जिंदा दफना दिया जाता था। पहले लोग नौकरों के सिर पर वार करके उसे बेहोश कर देते थे और फिर दफना देते थे। 


जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्राचीन लोगों का मानना था कि मरने के बाद भी नौकर राजा की सेवा करने के लिए साथ रहना चाहिए। हालांकि इस बात को राजा के नौकर गर्व की तरह लेते थे।


यहां दो रेगिस्तान है जो सबसे बड़े हैं उनमें से एक है द सहारा desert तो दूसरे का नाम है लिबियन desert. 


यह देश सबसे अलग है। वैसे तो इस देश मे रेत ही रेत हैं लेकिन साथ ही साथ इस देश के पास दुनिया की सबसे बड़ी नदी भी है। इस नदी का नाम है नील नदी। जो कि 4132 मील लंबी है। 


कहते हैं की इस नदी का महत्व आप इसी बात से समझ सकते हैं की इस नदी को मानते हुए Egypt देश को दो हिस्सों में बांटा गया है। 


Egypt देश के लोगों के बीच मे भी राइस खाने का बहुत शौक है। यह दिन में एक बार rice ही खाते हैं। उनका मानना है कि rice आपको instance ताकत देती है। वैसे आप को बता दे की यहाँ का मशहूर खाना Kushari है जो की rice, मसूर की दाल और मकरोनी को मिला कर बनाया जाता है। अगर आप कभी Egypt जाएं तो इस डिस को try करके जरूर देखें। 


दोस्तों आप को यह जानकर आश्चर्य होगा की प्राचीन मिस्र मे जो बौना पैदा होता था उसे खुश किस्मत माना जाता था क्योंकि उसका बौनापन उसको आसानी से नौकरी दिला देता था। नौकरी भी ऐसी वैसी नहीं, बल्कि सोने के कारखाने में। 


यहाँ के लोगों का मानना था कि विचित्र शक्ल वाले लोग जल्दी से पहचान में आ जाते है। इसलिए उनको पकड़ना आसान होता था। 


आप को बता दें कि पूरी दुनिया के विपरीत मिस्र की महिलाएं जमीन खरीद सकती थी, जज बन सकती थी और वसीयत लिख सकती थी। अगर वह बाहर काम करती थी तो उन्हें समान वेतन दिया जाता था। 


वह तलाक भी दे सकती थी और फिर से शादी भी कर सकती थी। 


इतना ही नहीं, शादी से पहले कॉन्ट्रैक्ट भी कर सकती थी। जिसमें वह शादी में लाई गई वस्तुओं के बारे में अपने विचार रख सकते थी। 


कहने का मतलब यह है कि यहां के लोग पुराने समय से ही काफी open minded थे। हालांकि आजकल यहां के लोगों की सोच बदल गयी है। 


इस देश के लोगों के बीच में मैथ सब्जेक्ट सबसे ज्यादा पॉपुलर है। पुराने जमाने में भी math इन लोगों का favourite subject था और वह अभी तक नहीं बदला है। 


कहा जाता है कि यहां के लोग दिन रात math में research करते रहते थे। पुराने जमाने में यहाँ के लोगों को math का ज्ञाता माना जाता था। 


लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ पुराने जमाने की ही बात है। आपको बता दूं कि आज भी यहाँ के लोगों के बीच में Math subject को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है।


Egypt देश के के लोगों को आज भी बिल्लियों से बहुत लगाव है । प्राचीन मिस्र में बिल्लियों का एक अलग ही स्थान था। जब भी उनकी पालतू बिल्ली मर जाती थी तो वे अपनी भौंवे सेव कर देते थे। वे बिलियों की ममी बनाते थे और उन्हें चूहों और एक कटोरी दूध के साथ दफनाया जाता था। 


उनका मानना था कि अगर इस दुनिया में कोई जानवर ऐसी भक्ति पैदा कर सकता है तो वह बिल्ली ही है। आज भी यहाँ पर कुत्ते से ज्यादा लोगों के घरों में बिल्लियाँ ही नजर आते हैं। 


आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्र में मेकअप करना आवश्यक था। ये लोग सुरमा का प्रयोग करते थे। उनका मानना था कि हरा और काला सुरमा उन्हें सूर्य की किरणों, मक्खियों तथा हानिकारक संक्रमण से बचाए रखता था। इसके अलावा यह सूर्य देव को श्रद्धांजलि और नमन करने का एक तरीका भी था।


दोस्तों कई लोगों का मानना है कि मजदूरों ने अपने हक के लड़ाई के लिए हड़ताल करना जापान से शुरू किया था। लेकिन यह बात बिल्कुल गलत निकली है। क्योंकि पहली बार अगर किसी देश में labours ने Strike किया था तो वह भी egypt ही था। 


कहा जाता है कि रॉयल नैक्रोपोलिस बिल्डिंग पर काम करने वाले कारीगरों को जब उनके हिस्से का अनाज नहीं मिला तो उन्होंने पास के मंदिर में जाकर शरण ली और काम करने से मना कर दिया और इस तरह से शुरुआत हुई थी दुनिया के पहले हड़ताल की। 


दोस्तों क्या आप फुटबॉल के फैन है, अगर हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं भी हैं तो भी आपको यह बात inspire करेगी। आज के जमाने के नये फुटबॉल स्टार मोहम्मद सलाह भी इसी देश से आते हैं। 


आपको बता दे की इस समय उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन्होंने सब कुछ अपने दिन-रात की मेहनत से हासिल किया है। 


आजकल दुनिया का बच्चा-बच्चा मोहम्मद सलाह को जानता है क्योंकि यह एक नये सुपरस्टार है। 


2018 फीफा वर्ल्ड कप में 28 सालों के बाद इजिप्ट क्वालीफाई करने में सफल रहा था और इसके पीछे भी मोहम्मद सलाह का बड़ा योगदान रहा था। 


मिस्र एक ऐसी अद्वितीय और यादगार जगह है जहां हर किसी को छुट्टियों का आनंद लेने के लिए जाना चाहिए। गीज़ा के ग्रेट पिरामिड दुनिया के चमत्कारों में से एक है। और इस देश के विश्व प्रसिद्ध मीनारों को किसी परिचय की जरूरत ही नहीं है। 


वैसे तो मिस्र मे जाने का सही समय अक्टूबर से अप्रैल है जब तापमान अधिक नहीं होता है। लेकिन पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय और उपयुक्त समय दिसंबर और जनवरी होता है। मिस्र एक ऐसा गंतब्य है जो ना सिर्फ पिरामिड के लिए मशहूर है बल्कि वहां पर बहुत सारे मकबरे, मंदिर और प्राचीन फराओं (राजाओं) के घर हैं। यहाँ आप scuba diving और समुद्र तट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। साथ ही बहुत सारे विश्व विख्यात खूबसूरत restaurant और budget hotel और Resort का भी मजा ले सकते हैं। 


प्रिय दोस्तों, ये था मिस्र के बारे मे रोचक तथ्य। मुझें उम्मीद है की आपको interesting facts about Egypt In Hindi यानी Egypt के बारे मे रोचक तथ्य पढ़कर अच्छा लगा होगा।


यदि आपको आज के इस पोस्ट Amazing facts about Egypt In Hindi - Egypt के बारे मे रोचक तथ्य से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो comment मे जरूर लिखे, और interesting facts about Egypt in hindi को अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।


धन्यवाद

Post a Comment

Previous Post Next Post