Slice Credit Card vs UNI Pay 1/3 Credit Card in Hindi

मेरे प्रिय दोस्तों, कैसे हैं आप सब लोग। आज के इस पोस्ट मे हम सब जानने वाले हैं की Slice Credit Card और UNI 1/3 Credit Card मे क्या अंतर है (Slice Credit Card vs UNI Credit Card in Hindi).

{tocify} $title={Table of Contents}

जैसा की आप सभी जानते हैं आज कल ये दोनो Credit Card बहुत ज्यादा चर्चा मे है। तो इस article मे मै यह Clear करने की कोशिश करूँगा की आपको Slice Credit Card लेना चाहिए या UNI 1/3 Credit Card. मै इन दोनो card मे तुलना करके बताऊंगा की कौन सा card अच्छा है। ताकि आप अपने लिए एक अच्छा Credit Card का चुनाव कर सकें। इस article के अंत मे मै अपना opnion भी आपके साथ share करूँगा की आपको Slice Card के साथ जाना चाहिए या UNI 1/3 Card के साथ। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं Slice Credit Card vs UNI 1/3 Credit Card in Hindi

Slice Credit Card vs UNI Pay 1/3 Credit Card in Hindi

Slice Credit Card vs UNI Pay 1/3 Credit Card in Hindi

जैसा की आप सभी को पता है की Slice Card और UNI Card Credit Score के आधार पर मिलने वाला एक VISA Card होता है जो life time free होता है। इन दोनो Card पर आपको किसी भी तरह का Joining Fee और Annual Fee नही लगता है। इसी के साथ ये दोनो card बिल्कुल Credit Card की तरह काम करते हैं जिसमे आपको एक Credit Limit मिलती है। 

Slice Credit Card मे आपको 10 लाख रुपया तक का Limit मिलता है वहीं दूसरी तरफ UNI Credit Card वालों ने अभी तक ये नही बताया है की वो अधिकतम कितना Credit Limit देते हैं। 

आईये सब से पहले इन दोनो Card के Main Features और Benefits को तुलना करके देखते हैं। 

1. Split Dues Into 3 Months Without Charges

Slice और UNI 1/3 Pay ये दोनो Credit Card आपको यह सुविधा देते हैं की अगर आपने कोई transaction किया है तो आप उसको 3 months मे Split कर सकते हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। 

मान लीजिए की आपने slice या uni Card से कोई transaction आज के date मे 15000 रुपये का किया। तो अगले month मे आपको 15000 payment करना होगा। लेकिन यह दोनो Card एक Option प्रदान करते हैं जिसका उपयोग करके आप अपने Bills को 3 महीनों मे Split कर सकते हैं। अर्थात आप 5 - 5 हजार के 3 किस्तों मे अपने bills को pay कर सकते हैं। आप पहले महीने 5000, दूसरे महीने 5000 और तीसरे महीने 5000 pay कर सकते हैं। 
तो इस तरीके से आप अपने bills को तीन महीनों मे Split कर सकते हैं वो भी बिल्कुल free मे। ऐसा करने पर आपको किसी भी तरह का कोई Charge या Interest नही देना पड़ेगा। लेकिन आप को किसी भी तरह का कोई Cash Back या Reward भी नही मिलेगा। 

2. Cashback Offers And Rewards

आईये अब किसी भी Credit Cards के सबसे मुख्य benefit Cashback और Rewards के बारे मे बात करते हैं। 

अगर आप Slice Card से कुछ purchase करते हैं तो अधिकतम 2% और नयुन्तम् 1% तक का Cashback मिल सकता है। 2% Cashback पाने के लिए आपको एक निश्चित सीमा तक spend करना पड़ेगा। उसी के बाद आप उस category मे जा पाएंगे। 

दूसरी तरफ UNI Card मे अधिकतम 1% का ही cashback मिलता है। वह भी तभी मिलेगा जब आप अपने dues को एक बार मे ही pay करेंगे। यानी अगर आप ने इस महीने मे 10000 spend किया तो अगले महीने के due date से पहले 10000 payment करेंगे तभी 1% तक का Cashback मिलेगा। 

तो Cashback के मामले मे Slice Card, UNI Card से आगे है। 

3. Spark Benefits

Slice Card मे हर सप्ताह Spark Offers मिलते हैं। इसमे आपको कई तरह के offers मिलते हैं। आप जब उस offer को drag करके card के उपर drop करते हैं तब offer activate हो जाता है। और जब आप payment करते हैं तो आपको कुछ discount या cashback मिलता है।

दूसरी तरफ UNI Card मे हमे spark offers नही दिया जाता है। अर्थात इस category मे भी Slice Card, UNI 1/3 Card से आगे चल रहा है। 

4. Eligibility

Slice Card के लिए आपका age कम से कम 18  वर्ष होना चाहिए। यह Card students के लिए भी available है। अगर आपका कोई credit score नही है फिर भी कुछ अच्छे colleges के students को यह card मिल सकता है। 

UNI card के लिए minimum age 21 वर्ष होना चाहिए। और इस card के लिए भी students apply कर सकते हैं। 

5. Bank Transfer

Slice Card के माध्यम से आप अपने credit limit के अनुसार बैंक मे transfer कर सकते हैं। लेकिन UNI Card मे अभी तक यह सविधा उपलब्ध नही है। हो सकता है ये भविष्य मे आ जाए। 

Note: अगर आप slice card से बैंक मे पैसे Transfer करते हैं तो इस पर कुछ charge भी देना पड़ता है। 

6. EMI Option

Slice Card मे आपको 12 महीने तक का EMI मिल सकता है। लेकिन UNI Card मे अभी यह सुविधा उपलब्ध नही है। लेकिन यह सुविधा जल्द ही हमे UNI card मे देखने को मिल सकता है। इसकी बहुत संभावना है की UNI Card 12 से 18 महीने तक का tenure लेकर आए। इससे आप अपने transaction के 12 से 18 महीने के emi मे भी convert कर सकते हैं। 

तो इस category मे भी Slice Card UNI Card से आगे है। 

7. User Experience

Slice App का user experience बहुत अच्छा है। ये मार्केट मे बहुत पुराने हो चुके हैं। इन्हे अच्छी तरह पता है की user को एक बेहतर अनुभव कैसे देना है। काफी सारे updates के बाद इनका app बिना किसी glitch के काम करता है। 

UNI Card अभी beta stage मे है जिसके कारण user experience अभी तक निखर कर नही आया है। लेकिन बहुत जल्दी ही इनका user experience भी बहुत अच्छा मिलेगा। दोनो cards के app Android और Apple App Store दोनो पर उपलब्ध है। 

दोनो Card आपको बिल्कुल free मे मिलते हैं। ये दोनो card physical form मे भी आते हैं। अगर आप virtual card access करना चाहते हैं तो आप इनके app के माध्यम से कर सकते हैं। 

ये दोनो card visa से powerd हैं। तो visa के जो अपने benefits हैं वह इन दोनो card पर भी मिलेगा। 

दोनो ही card से हम international transaction नही कर सकते हैं। 

8. Referal Program

Slice card को जब आप अपने किसी friend को refer करते हैं तो 300 रुपया का cashback आपको और आपके friend को भी मिलेगा। 

UNI Card मे refer and earn की ऐसी कोई सुविधा नही है। लेकिन future मे इसके आने की संभावना है।

9. My Opinion

मेरे अनुसार UNI Card के तुलना मे Slice Card ज्यादा अच्छा है। मै इसे बहुत दिनों से use कर रहा हूँ। अभी मुझे इसमे किसी तरह का कोई problem नही आया है। अगर आप भी slice card के लिए apply करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के apply कर सकते हैं। 


Slice Credit Card Invite Code: KRRISH133072

प्रिय दोस्तों, ये था Slice Card और UNI Card के बारे मे आज का article. जिसमे मैने आपको बताया है की Slice Credit Card और UNI Pay 1/3 Credit Card मे कौन सा card अच्छा है। मुझें उम्मीद है की आपको आज का यह post पसंद आया होगा। 

अगर इस पोस्ट से संबंधित कोई समस्या है या apply करते समय कोई समस्या आ रही हो तो आप नीचे comment कर सकते हैं या contact page के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप को किसी और credit card के बारे मे जानकारी चाहिए तो वह भी आप हमे बता सकते हैं। 

यदि आपको आज का यह पोस्ट Slice Card vs UNI Card in Hindi अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ share करना ना भूले।

All the Best! 

Post a Comment

Previous Post Next Post