दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी जगह जिन पर आपको यकीन नही होगा


दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी जगह जिन पर यकीन नही होगा (Top 10 Mysterious Places of the World in hindi) 


हमारी पृथ्वी बहुत ही खूबसूरत रहस्य से भरी हुई है। बहुत सारे रहस्यों को तो सुलझा लिया गया लेकिन आज भी ऐसे सैकड़ों रहस्य हैं जिन्हे  कोई सुलझा नहीं पाया है। 

दोस्तों आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जो बहुत ही अद्भुत है और देखने में सच मे नहीं बल्कि सपना लगती है। अगर आप भी इन अनोखी जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी जगह जिन पर आपको यकीन नही होगा

दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी जगह जिन पर यकीन नही होगा

Duniya Ke 10 Sabse Rahasyamayi Jagah 


(1). Dragon Blood Tree (ड्रैगन 🐉 ब्लड 💉ट्री 🌲) 

कहते हैं की पेड़ों मे भी जान होती है, और हम इसे झूठ मानते हैं। लेकिन अगर यह सच हो तो आप क्या करेंगे? बेशक आप डर जायेंगे। जी हाँ दोस्तों यह सच है। 

यह एक ऐसा रहस्मयी पेड़ है जिसको काटो तो खून निकलता है। इसका नाम है ड्रैगन ब्लड ट्री, जो कि यमन देश के Socotra शहर में पाया जाता है। इन पेड़ों को जब भी काटा जाता है तो इनमें से खून निकलने लगता है इस नजारे को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यमन देश पहुंचते हैं। 

इस पेड़ की उम्र 650 साल मानी जाती है और इसकी लंबाई लगभग 10 से 12 मीटर तक होती है। इस पेड़ की लंबाई हर 10 साल में सिर्फ 1 मीटर ही बढ़ती है। इसे एक जादुई पेड़ माना जाता है क्योंकि इंसान के खून में होने वाली बीमारियां इस पेड़ के खून से ठीक हो जाती है। इसके लाल रंग के रस का प्रयोग लोबान नामक पदार्थ बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 


(2). Lake Hillier, Australia

कहते हैं की पानी का कोई रंग नहीं होता है। पर आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी झील के बारे मे जिसका रंग गुलाबी है। 

यह झील पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है, लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि ऐसा होने का क्या कारण है? यह झील बहुत ही छोटी है, इसका क्षेत्रफल केवल 600 मीटर का है। 

Hillier झील मे मौजूद दुनालीला सलिना सूक्ष्म ज़ीव की वजह से इसका रंग गुलाबी है। क्योंकि दुनालीला सलिना और झील में मौजूद नमक नमक लाल हेलोफिलिक मिलकर रेड डाई बनाते हैं, जिससे इस झील में मौजूद पानी गुलामी दिखता है। 

नमक मे मौजूद लाल हेलोफिलिक करिटोनोइड होता है जो कि एक विशेष लाल रंग छोड़ता है। इस झील मे भारी मात्रा में नमक होने के बावजूद इसमें तैरना सुरक्षित है। आप यहाँ आराम से स्विमिंग के मजे ले सकते हैं। इस lake को pink lake लेक के नाम से भी जाना जाता है। 


(3). Ice Cave, Iceland

दोस्तों क्या आपने कभी बर्फ की गुफा देखी है? अगर नही देखी है तो चलिए आज हम आपको बर्फ की गुफा मे ले चलते है। यह एक ऐसी बर्फ की गुफा है जिसके बारे मे शायद ही आपने कभी सुनी हो।

यह गुफा यूरोप के एक द्वीप iceland मे मौजूद है। इस गुफा की लंबाई 320 फीट से भी ज्यादा है। यह गुफा उपर से नीचे तक सिर्फ और सिर्फ बर्फ से बनी हुई है। यह वास्तव मे कुदरत का नायाब अजूबा है। 

ऐसा कहा जाता है की यहाँ इतनी ठंडक है की कोई भी मनुष्य यहाँ अधिक देर तक खड़ा नही रह सकता है। इस गुफा का रंग कभी सफेद तो कभी नीला नज़र आता है, जो इसकी खुबसुरती मे चार चाँद लगा देता है। इसकी खुबसुरती लाजवाब है। इस बर्फ की गुफा को देखने के लिए हर साल यहां हजारों सैलानी पहुँचते हैं। 


(4). Fly Geyser

Fly Geyser पूरी तरह से एक प्राकृतिक घटना है, जिसका निर्माण एक किसान के द्वारा अनजाने में हो गया। 

यह वाक्या अमेरिका के नवाड़ा का है, जहां एक किसान बंजर भूमि पर खेती करना चाहता था। जब उसने वहां खोदना शुरू किया तो काफी खोदने के बाद उसे थोड़ी सफलता मिली। पर वह किसान तब चोंक गया जब उसने देखा की यह पानी तो 200 डिग्री तापमान पर उबल रहा है। यह नजारा देख कर के किसान पूरी तरह घबरा गया और वहां से भाग खड़ा हुआ। 


Top 10 Mysterious Places of the World in hindi)

इसके बाद जो हुआ वह तो और हैरान कर देने वाली है। धीरे धीरे उस गरम पानी के गढ्ढे ने एक खूबसूरत रंग ले लिया। जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। इसके पानी में बहुत ही दुर्लभ मिनरल्स पाए जाते हैं। यह आकाश के नीचे 5 फुट की ऊंचाई तक जाता है।


(5) . Tuquoise ice lake

Tuquoise ice lake दुनिया की पुरानी मीठे पानी की झीलों में से एक है। यह रूस के सबसे ठंडी और दुर्लभ क्षेत्र साइबेरिया में स्थित है। 

इस के अनोखेपन की वजह से इसे पर्ल ऑफ रशिया का टाइटल भी दिया गया है। यह झील जितनी गहरी है उतनी ही गहरी इसका रहस्य है। इस झील का निर्माण लगभग 25 million साल पहले जमीन के नीचे हुई हलचल और tictonic प्लेट के खिसकने के कारण हुआ था। 

इस झील की गहराई लगभग 642 मीटर है और इसकी सतह का क्षेत्रफल 31722 वर्ग किलोमीटर है। इस झील में बहुत से दुर्लभ जीव भी पाए जाते हैं। यह झील सर्दियों में जम जाती है, लेकिन पानी इतना साफ होता है की बर्फ के अंदर 130 फीट तक आप देख सकते है। सर्दियों मे यहाँ बहुत सारे लोग इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते है और रोमांचित होते है। 


(6). Lake Natron, Tanzaniya

आपने राजा मीदास की कहानी तो जरूर सुनी होगी। वह जिस चीज को भी छूता था वह सोने की बन जाती थी। लेकिन क्या आपने ऐसी झील के बारे में सुना है कि इसके पानी को जो भी छूता है, वह पत्थर बन जाता है। 

आज हम आपको जिस झील के बारे में बता रहे हैं। वह झील तंजानिया मे स्थित है। यह झील देखने मे जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी है। इसके पानी को जो भी छूता है वह पत्थर का बन जाता है। फिर चाहे वह इंसान हो पशु पक्षी हो। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि हाइड्रोजन और अल्कालीन साल्ट और लाइमस्टोन मौजूद होने के कारण ऐसा होता है। यहाँ का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। पानी में वह तत्व भी पाया गया है जो ज्वालामुखी की राख में होता है इस तत्व् का प्रयोग मिश्रवासि ममियों को सुरक्षित रखने के लिए करते थे। 


(7). Glowworms Cave, NewZealand

जरा सोचिये एक अंधेरी लंबी सुरंग मे किसी छोड़ से हल्के नीले रंग की चमकदार रोशनी आ रही है। सोच कर ही कितना रोमांचक लग रहा है ना। असल मे ऐसा नजारा आपको न्यूजीलैंड में समुद्र के किनारे पर देखने को मिल सकता है। 

यह cave newZealand के north मे स्थित है। यहाँ बहुत बड़ी तादात है मे glowworms देखने को मिलते हैं, जो बायोल्यूमिनिसेंट स्पीशीज के होते हैं और केवल यही पाए जाते हैं। 

यह जीव एक रासायनिक प्रक्रिया करते हैं जिससे रोशनी पैदा होती है। यह रोशनी अपने शिकार को आकर्षित करने के लिए होती है। इस दौरान ये सिल्क जैसे लंबे जाल बुनते हैं ताकि इसमें फसनें वाले ज़ीव का शिकार कर सकें। 

यह जीव जितने ज्यादा भूखे होते हैं उतनी ही ज्यादा रोशनी पैदा करते हैं। इसे देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इन गुफाओं की खोज 18 सदी के अंत में हुई थी। इस जगह का सुहाना मौसम पर्यटकों को आकर्षित करता है। 


(8). Abraham Lake

आईये दुनिया के खूबसूरत झीलों में एक और नाम जोड़ लेते हैं। अब्राहम झील करेगियन रॉकी माउंटेंस के बीच alberta में स्थित है। इस झील में मीथेन और बर्फ के जमे हुए बुलबुले दिखाई पड़ते हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। 

यह बुलबुले झील के अंदर मौजूद बैक्टीरिया द्वारा तब छोड़े जाते हैं जब वह झील के जमीन पर मौजूद किसी जीव जंतु को अपना भोजन बनाते हैं। सर्दियों मे गैस बुलबुलों के रूप मे जम जाती है। बर्फ के ये बुलबुले झील के साफ पानी में सतह से लेकर झील की गहराई तक दिखते हैं। 

इन्हें देखकर लगता है कि बुलबुले किसी मीनार की तरह झील की गहराइयों से उठकर ऊपर तक आ गए हैंहैं। झील पूरी तरह से जमी हुई है इसलिए लोग इस पर बैठते और  चलते हैं। 


(9). Tianzi Mountains

भारत के पड़ोसी देश चीन के पास भी एक अद्भुत प्राकृतिक धरोहर है जिसे पूरी दुनिया सन ऑफ हैवन या Tianzi Mountains के नाम से जानती है। इन पर्वतों को देखकर आप कुछ देर के लिए ही सही पर किसी और दुनिया में चले जाएंगे। 

इस पूरे इलाके में मार्बल की अनगिनत ऊँची ऊँची पहाड़िया हैं, जिसमें सबसे ऊंची चोटी की समुद्र तल से ऊंचाई 1262.5 मीटर है। एक अन्य विशेषता यहां का मौसम है, जो पल पल बदलता है। कभी एकदम साफ हो जाता है तो कभी पुरा इलाका बादलों से भर जाता है। यदि इस वक्त कोई उचाई से देखे तो उसे science fiction मूवी नज़ारा दिखता है। जहाँ बादलों के ऊपर अनगिनत चोटियाँ दिखाई देती है। 

चीन की सरकार ने इस पूरे इलाके की खूबसूरती को देखने के लिए केबल कार की व्यवस्था कर रखी है तथा पहाड़ियों के सहारे pathway भी बना रखा है। 


(10). Door to Hell (नरक का दरवाजा) 

यह अजूबा तुर्कमेनिस्तान के दरवेश गांव में स्थित है। Door to Hell यानी कि नरक का दरवाजा। यह 230 फुट का गहरा गड्ढा है, जिसमें 1971 से अब तक लगातार प्राकृतिक आगे जल रही है। 

इस गड्ढे के निर्माण की कहानी भी अनोखी है। Yah गांव रगिस्तान एरिया में स्थित है जहां तुर्कमेनिस्तान  की 14 प्रतिशत आबादी रहती है। 1971 मे पूर्व सोवियत संघ के वैज्ञानिक इस desert area मे oil और gas की खोज करने के लिए आये और उन्होंने दरवेश गाँव के इस जगह को dreeling के लिए चुना। 

क्या आप जानते हैं? भारत के इन 10 राज्यों मे है सब से कम जंगल!

उन्होंने यहाँ shutter लगा कर dreeling शुरू करी, लेकिन कुछ देर के बाद यह जगह ढह गयी और यहाँ पर 230 फीट चौड़ा और 65 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन इस गड्ढे से बहुत ज्यादा मात्रा में मीथेन गैस निकलने लगी। 

इसको रोकने के लिए उनके पास दो option थे। या तो इस गड्ढे को बंद कर दें या इसमें आग लगा दी जाए। साइंटिस्ट ने  दूसरा ऑप्शन चुना और इसमे आग लगा दी। तब से लेकर अब तक इसमे आग जल रही है। 

निष्कर्ष

तो ये थे दुनिया के कुछ बेहतरीन अजूबे। क्या आप  इन जगहों पर जाना चाहेंगे हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

धन्यवाद। 

2 Comments

Previous Post Next Post