Successful लोगों की 9 आदतें | 9 habits of successful people in hindi


लाख कोशिश हर तरीके से करके देख लिया लेकिन सफलता मिलती ही नहीं है। पता नहीं कुछ लोगों को सफलता मिल कैसे जाती है और वह भी इतनी आसानी से। कभी-कभी इतनी ज्यादा कोशिश करने के बाद जब सफलता नही मिलती है तो लगता है कि अब तो हार मान लेना चाहिए। लेकिन हार मानने से पहले एक बार रुकिए और फिर इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।


सफल होना हर एक इंसान का सपना होता है और इसे पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश भी आप करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सफलता आसानी से मिल जाती है लेकिन अधिकतर लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है। हो सकता है कि इसमें आपको मोटिवेशन की कमी हो या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपका नजरिया इसके लिए जिम्मेदार हो। तो आप सोच रहे होंगे की ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे बदलना चाहिए, जिसके बारे में सोचना चाहिए ताकि सफलता मिल सके।


आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे successful लोगों की आदतों के बारे में, क्योंकि ऐसा कोई भी काम नहीं है जो वह कर सकते हैं और आप नहीं कर सकते हैं। लेकिन हां वह ऐसा क्या करते हैं की उनको सफलता आसानी से मिल जाती है, यह जानना बहुत जरूरी है।

9 आदतें जो हर सफल इंसान मे पाई जाती है 

(9 Habits Which Are Found In Every Successful Person In Hindi) 


Successful लोगों की 9 आदतें  | 9 habits of successful people in hindi



( 1). ज्यादा सुनना और कम बोलना (Listening more and speaking less) 


सफल लोगों की यही आदतें उन्हें और successful बनाती है कि वह दूसरों के विचारों को महत्व देते हैं। दूसरों की सलाह को गौर करके ही कोई फैसला लेते हैं। अक्सर हम लोग दूसरों पर अपना नजरिया थोपना शुरू कर देते हैं। हो सकता है कि हम सही हैं, हमारा idea भी better है, लेकिन यह भी तो हो सकता है कि सामने वाले का idea शायद हमसे कुछ ज्यादा better हो, उसकी कोई बात बहुत important हो। इसीलिए तो जो लोग सफल होते हैं, वह कैसे भी सिचुएशन क्यो ना हो - अंतिम फैसला लेने से पहले दूसरे कर्मचारियों की सलाह जरूर लेते हैं।

कंपनी में यह एक लीडरशिप का सिद्धांत है कि एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी कभी-कभी ऐसी सलाह दे जाता है जिससे कि हमारी लाइफ बदल सकती है। इसीलिए तो कहते हैं कि "सुनिए सबकी करिए अपने मन की"।

2. विफलता को गले लगाने के लिए हमेशा तैयार रहना (Always ready to embrace failure) 


बहुत सारे लोग रिस्क तो लेते हैं लेकिन सिर्फ सक्सेसफुल होने के लिए। और बस उसी पर अपना पूरा फोकस करते हैं। लेकिन fail होने पर हार मान लेते हैं क्योंकि fail होने पर उन्हें क्या करना है यह तो प्लानिंग ही नहीं की होती है।

सफल लोग failure को दूसरा पहलू मानते हैं और खुशी-खुशी failure को accept करते हैं। Successful person कोई भी risk लेने से पहले सफलता और विफलता का अध्ययन करते हैं, उसकी रिसर्च करते हैं, जिससे उसके अंदर उस विफलता को चाहे वह कितना भी बड़ा हो, किसी भी type का हो, उसे झेलने की ताकत बढ़ जाती है।

आप भी यह याद रखें कि हर विफलता हमे कुछ ना कुछ सिखाती है। विफल होने पर अगर इंसान अपनी हिम्मत ना हारे तो और ज्यादा बेहतर होता जाता है। विफलता के बाद क्या करना है- इसका मूल्यांकन करके आप विफलता को खुशी-खुशी गले लगा सकते हैं।

एप्पल की CEO स्टिव जॉब्स को अपनी ही कंपनी से निकाल दिया गया था लेकिन हार मानने की बजाय उन्होंने डटकर फिर से मेहनत की और एक नई कंपनी बनाई। इसी कंपनी के दम पर वह एप्पल कंपनी में वापस आए।

( 3). Successful लोग सीखना नहीं छोड़ते हैं (Successful people don't stop learning) 


कैसी भी सिचुएशन हो, कितना भी काम हो, सक्सेसफुल लोग कुछ ना कुछ नया सीखते ही रहते हैं। कुछ लोग सक्सेसफुल तो हो जाते हैं लेकिन उनकी सफलता ज्यादा समय तक नहीं रहती है क्योंकि सफल होने के चक्कर में वह कुछ नया सीखना और अपने ग्राहकों को कुछ नया देना भूल ही जाते हैं। आप भी अपना समय बचाकर रोज कुछ न कुछ नया सीखना शुरू कर दीजिए। कुछ नया सीखना इंसान की आदत होती है।


( 4 ). सफल लोग अपने लक्ष्य को कभी नहीं भूलते ( Successful people never forget their goals) 


सफल लोग ऐसे लक्ष्य बनाते हैं जिसमे वह पूरी तरह से डूब जाते हैं। उसे कभी भूलते नही हैं। उसे पाने के लिए रोज मेहनत करते हैं। सफल होने का मंत्र है बड़ा सोचिए - आप जितना सोच रहे हैं उससे दोगुना पाने का लक्ष्य रखिए। उसी के बारे में अपनी रणनीति बनाईये। रात दिन वह goal अपने नजरों के सामने रखिए। यकीन मानिए आपका दिमाग उसे पाने के लिए काम करना चालू कर देगा।

आपका दिमाग आपकी असली ताकत है। दिमाग वही काम करता है जो आपकी सोच में है। इसीलिए अपना एक गोल बनाएं जिसके पीछे दिन रात लगे रहे। कितना भी बड़ा लक्ष्य क्यों ना हो, उसे छोटे-छोटे part में divide करें। जितने छोटे-छोटे गोल achieve होंगे उतना ही ज्यादा कॉन्फिडेंस आएगा और जितना कॉन्फिडेंस आएगा उस दिन बड़ा गोल achieve हो जाएगा।


( 5). सफल लोग पैसों के पीछे नहीं भागते (Successful people do not run for money) 


सफल लोग कभी भी पैसों को अपना लक्ष्य नहीं मानते। वह अपनी सर्विस को अपना लक्ष्य बनाते हैं। लोगों की प्रॉब्लम का पता करके उसका हल निकालते हैं। अगर आप भी बिजनेस कर रहे हैं तो पहले अपनी सर्विस सुधारें पैसा तो अपने आप आता ही जाएगा। अगर माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने सोचा होता की सिर्फ पैसा कमाना है तो वह भी कहीं job करके सामान्य आदमी की तरह जिंदगी बिता देते। लेकिन उन्होंने अच्छी सर्विस देने को अपना लक्ष्य बनाया और आज वह दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक है।

( 6). सफल लोग जानते हैं की उन्हें क्या पता नहीं है (Successful people know what they don't know) 

कुछ लोगों को भ्रम होता है कि वह सब कुछ जानते हैं या सबसे ज्यादा स्मार्ट है, उन्हें सब कुछ पता है।  दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसे हर फील्ड के बारे में सब कुछ आता हो। आपने भी देखा होगा - जब आप किसी डॉक्टर या किसी इंजीनियर से बात करते हैं तो उन्हें अपने पेशे से संबंधित ज्ञान अच्छे से पता होता है पर व्यवहारिक ज्ञान की उनमें भी कमी होती है। सफल लोग यह जानते हैं कि उन्हें क्या नहीं और क्या आता है। वह यह बताने की कोशिश कभी नहीं करते हैं कि मुझे सब कुछ आता है।


( 7). Successful लोग "ना' कहना भी जानते हैं (Successful people also know to say "no") 


किसी काम के लिए "ना" कहना भी एक आर्ट है। आम लोग अपनी बिजनेस में हर काम करते हैं- जरूरी हो या फालतू। इससे उनका समय खराब होता है और काम भी सही ढंग से नहीं हो पाता है। जबकि कामयाब लोग पहले वही काम करते हैं जो कंपनी के लिए जरूरी या सबसे important है, बाकी सभी काम नहीं करते या बाद में करते हैं।


( 8). सफल लोग अपने परिवार को समय देते हैं (Successful people give their family time) 


बड़ा आदमी केवल काम करने से ही बड़ा नहीं होता। बल्कि उसे बड़ा बनाने मे परिवार का बहुत बड़ा योगदान होता है। कामयाब इंसान हमेशा अपने परिवार के साथ टाइम बिताता है जिससे उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा रहता है। परिवार के साथ समय बिताने से हमारा दिमाग आराम महसूस करता है और रोज के काम से थक चुके दिमाग को stress कम करने मे मदद करता है। जिससे काम को लेकर उसकी सोच और भी बेहतर होती है।


( 9). Successful लोग अच्छी टीम बनाते हैं (Successful people make good teams) 


कामयाब लोगों के पीछे हमेशा उनकी एक अच्छी और सही टीम का हाथ होता है। क्योंकि अकेला इंसान जितनी भी बड़ी सोच रख ले उसे पूरा करने के लिए एक टीम की जरूरत होती है।


तो यह है "successful लोगों की 9 आदतें (9 habits of successful people in hindi)" जिसे आप फॉलो कर सकते हैं। I hope कि इसमे से कोई ना कोई आदतें आप जरूर कर सकते हैं। अब आप इन habits को follow करना आज और अभी से ही शुरू कीजिए और वैसे भी हर बड़े सपने और छोटे सपने की शुरुआत होती है सिर्फ एक सोच से, और आज के इस आर्टिकल में वह सोच create हो चुकी है।

All the best! इसी के साथ यह  आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइए और साथ ही यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ share करना बिल्कुल ना भूलें।




नोट : यदि आपके पास "Successful लोगों की 9 आदतें  | 9 habits of successful people in hindi" के बारे में अधिक जानकारी है या आप दी गई जानकारी में कुछ गलत पाते हैं, तो तुरंत हमें एक  कमेंट लिखें और हम इसे अपडेट करते रहेंगे।

अगर आपको हमारी जानकारी “Successful लोगों की 9 आदतें | 9 habits of successful people in hindi” पसंद है, तो कृपया फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर share करें।

नोट: free ई-मेल subscription ले और अपने ईमेल पर सभी नवीनतम जानकारी प्राप्त करें।

Thank You


Share now

👇👇👇👇

Post a Comment

Previous Post Next Post